Google ने Doodle में कहा Happy Father's Day! कब से और क्यों मनाया जाता है जून में फादर्स डे, जानें खास बातें

1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इस दिन को जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने की घोषणा की। तब से लेकर जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाया जाता आ रहा है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2022 12:06 IST
ख़ास बातें
  • मेरिका में रहने वाली एक लड़की सोनारा डॉड ने की थी इस दिन की शुरुआत
  • सोनारा के पिता जून में जन्मे थे इसलिए चुना जून का महीना
  • 1924 में इस दिन को मिली राष्ट्रीय मान्यता

आज 19 जून को मनाए जा रहे फादर्स डे की शुरुआत 1910 में हुई थी।

Photo Credit: Google

हैप्पी फादर्स डे! आज 19 जून को पिताओं के दिन के रूप में मनाया जा रहा है और Google ने इसके लिए एक खास डूडल (Doodle) डिजाइन किया है जो पिता और उनके बच्चों के बीच के संबंध को तो दर्शाता ही है, साथ में ये भी बताता है कि बच्चों के जीवन में पिता की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितनी कि मां की कही जाती है। आज के Father's Day Google Doodle में खास एनिमेशन दिखाई दे रहा है जिसमें दो बड़े हाथ और दो छोटे हाथ दिखाई दे रहे हैं। ये हाथ जीवन के अलग-अलग पड़ाव पिता और बच्चों के संबंध को दर्शाते हैं। 

हाथ का साथ इंसान को जिंदगीभर चाहिए होता है। चाहे वह जीवनसाथी का हो, परिवार का हो या फिर दोस्तों का हो। लेकिन कहा जाता है कि जब तक पिता का हाथ बच्चों और उसके परिवार पर होता है, तब तक परिवार या बच्चों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सारी चिंताओं और जिम्मेदारियों को बाप के हाथ संभाले रहते हैं। पिता की इसी भूमिका को आज गूगल भी सलाम कर रहा है और आज का गूगल डूडल उन्हीं पिताओं को समर्पित है। 
Advertisement
 
Father's Day Google Doodle में आप देख सकते हैं कि कैसे बचपन में बड़े हाथ छोटे हाथों का सहारा बनते हैं। यानि कि कैसे बच्चे पिता के साथ बड़े होना सीखते हैं। यहां मां का प्यार और पिता की सुरक्षा दोनों के तले बच्चे अपने बचपन को भरपूर जीते हैं। डूडल में इस संबंध को उम्र भर का बताया गया है। एनिमेशन में एक छवि ऐसी भी दिखाई गई है जब बाप बूढ़ा हो जाता है और फिर उसके बच्चे उसका सहारा बनते हैं। पहले बच्चे पिता की उंगली पकड़ते हैं और फिर बुढ़ापे में पिता अपने बच्चों की उंगली पकड़ता है। 

पिता और बच्चों का ये संबंध अटूट है। हालांकि, पिताओं के बारे में हम सब जानते हैं कि वो अपना प्यार उस तरह से नहीं जता पाते हैं जैसा मां जताती है लेकिन प्यार दोनों से बराबर ही मिलता है। पिताओं के इस दिन को खास बनाने की शुरुआत कैसे और कब हुई, हम आपको आज ये भी बता देते हैं। 
Advertisement
 

कब और कैसे हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत 

आज 19 जून को मनाए जा रहे फादर्स डे की शुरुआत 1910 में हुई थी। कहा जाता है कि अमेरिका में रहने वाली एक लड़की सोनारा डॉड ने इसकी शुरुआत की थी। सोनारा के बारे में कथा प्रचलित है कि उसकी मां के देहांत के बाद उसके पिता ने ही उसकी परवरिश की और उसे मां और पिता दोनों का प्यार दिया। इसी के चलते सोनारा के जहन में ये बात उठी कि मां के लिए मदर्स डे मनाया जा सकता है तो पिता के लिए फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए। तब से फादर्स डे मनाने की शुरुआत हुई। 

कहा जाता है कि सोनारा के पिता जून में जन्मे थे इसलिए सोनारा ने जून में ही इसे मनाने की शुरुआत की। 1916 में अमरीका के राष्ट्रपति वुडेरो विल्सन ने फादर्स डे मनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया लेकिन तब इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली थी। 1924 में प्रेजिडेंट कैल्विन कूलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दे दी। उसके बाद 1966 में लिंडन जॉनसन ने इस दिन को जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने की घोषणा की। तब से लेकर जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाया जाता आ रहा है। 
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.