सिंगल चार्ज में 1000 km की रेंज देगी यह इलेक्ट्रिक कार, देखें इसका डिज़ाइन

GAC के अनुसार, Aion LX Plus की NEDC (न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 19:42 IST
ख़ास बातें
  • GAC ने Guangzhou Auto Show 2021 दिखाई Aion LX Plus इलेक्ट्रिक कार
  • सिंगल चार्ज में 1000 से ज्यादा किलोमीटर की रेंज देने का कंपनी का दावा
  • पावरफुल डुअल मोटर से हो सकती है लैस

GAC Group का दावा है कि Aion LX Plus की NEDC रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा होगी

GAC Group ने हाल में चीन में आयोजित Guangzhou Auto Show 2021 में अपनी तीन इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट पेश किए। इनमें से दो इलेक्ट्रिक कार GAC Group ती TIME और EMKOO हैं और एक GAC Aion ब्रांड की Aion LX Plus इलेक्ट्रिक कार। ये तीनों वर्तमान में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश किए गए हैं और कंपनी ने फिलहाल इन तीनों के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है। बात करें, Aion LX Plus की, तो कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार भविष्य में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की फुल चार्ज रेंज देने में सक्षम होगी।

GAC के अनुसार, Aion LX Plus की NEDC (न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा होगी। CarScoops की एक रिपोर्ट का कहना है कि इस कार की CLTC (चाइना लाइट ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल) रेंज 626 मील (लगभग 1008 किलोमीटर) होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) कार को मौजूदा GAC Aion LX के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है, जिसे 2019 में घोषित किया गया था।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस इलेक्ट्रिक कार में विशाल 144.4 kWh क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है, जिसकी बदौलत इतनी जबरदस्त रेंज हासिल की जा सकती है। हालांकि यह बैटरी पैक कथित तौर पर केवल टॉप-एंड मॉडल के लिए होगा। इस बैटरी पैक को GAC की खास टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जिसमें इलास्टिक शीट का इस्तेमाल हुआ है, जो पैक को 20 प्रतिशत छोटा और कथित तौर पर 14 प्रतिशत हल्का बना देता है।

फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन CarScoop की रिपोर्ट का दावा है कि Aion LX Plus इलेक्ट्रिक कार में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 225 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने की क्षमता रखती हैं। यह दो स्पीड गियरबॉक्स के जरिए सभी चार पहियों को ऑपरेट करती हैं। इस पावर की बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार 2.9 सेकंड में ही 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.