मुकेश बंसल ने फ्लिपकार्ट छोड़ा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 11 फरवरी 2016 10:35 IST
फ्लिपकार्ट में शीर्ष स्तर पर फेरबदल के कुछ सप्ताह बाद कंपनी के वाणिज्य एवं विज्ञापन कारोबार के प्रमुख मुकेश बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

फ्लिपकार्ट के मुख्य कारोबारी अधिकारी अंकित नागोरी ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह खेल के क्षेत्र में एक उद्यम शुरू करने जा रहे हैं। दिलचस्प है कि फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल उनकी नई कंपनी में प्रथम निवेशक हैं।

फ्लिपकार्ट द्वारा 2014 में फैशन इटेलर मिंत्रा का अधिग्रहण किए जाने के समय बंसल फ्लिपकार्ट में शामिल हुए थे और वह कंपनी के सलाहकार बने रहेंगे।

फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने ई-मेल से जारी एक बयान में कहा, ‘‘वाणिज्य प्लेटफॉर्म के प्रमुख मुकेश बंसल अपनी सक्रिय भूमिका से एक सलाहकार की भूमिका में रख कर रहे हैं। मुकेश ने मिंत्रा को अव्वल फैशन गंतव्य बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।’’ मुकेश बंसल ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अगले 3-6 महीने की छुट्टी लेने की योजना बनाई है। आईआईटी, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक बंसल ने 2007 में मिंत्रा की स्थापना की थी। उन्होंने बाद में इसे फ्लिपकार्ट को बेच दिया। यद्यपि दोनों कंपनियों ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया, ऐसा अनुमान है कि यह सौदा करीब 2,000 करोड़ रुपये का था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.