Flipkart Big Billion Days सेल का ऐलान, 16 अक्टूबर से शुरू होगी छह दिवसीय सेल

The Big Billion Days 2020 सेल के हिस्से के तौर पर Flipkart मोबाइल, टीवी, होम अप्लाइंसेस, इलेक्ट्रोनिक्स और एक्सेसरीज़ के साथ विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स व डील लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • SBI कार्ड्स पर ग्राहकों को मिलेगा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी Flipkart Big Billion Days सेल
  • Amazon की Great Indian Festival सेल की तारीखों को भी होगा जल्द ऐलान

The Big Billion Days सेल है Flipkart की वार्षिक त्योहारी सेल

Flipkart Big Billion Days 2020 सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है, जिसका ऐलान खुद वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट ने किया। बिग बिलियन डेज़ सेल 16 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें आप जबरदस्त डील्स व ऑफर्स लाभ उठा सकेंगे। Flipkart के अनुसार, कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI के साथ साझेदारी की है, ताकि ग्राहकों को SBI कार्ड्स पर इंस्टेंट 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त हो सके। इसके अलावा, Flipkart Plus ग्राहकों को बिग बिलियन डेज़ सेल का अर्ली एक्सेस प्राप्त होगा यानी कि सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहक इसका लाभ 15 अक्टूबर से उठा सकते हैं।

SBI कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट के अलावा, Flipkart ग्राहकों को Bajaj Finserv EMI कार्ड्स के साथ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प प्राप्त होगा। साथ ही Paytm Wallet और Paytm UPI के साथ खरीदारी करने पर भी कैशबैक दिया जाएगा।

The Big Billion Days 2020 सेल के हिस्से के तौर पर फ्लिपकार्ट मोबाइल, टीवी, होम अप्लाइंसेस, इलेक्ट्रोनिक्स और एक्सेसरीज़ के साथ विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स व डील लेकर आने वाला है। फ्लिपकार्ट ने वेबसाइट पर कई ऑफर्स की जानकारी देना भी शुरू कर दिया है, जिसमें बिग बिलियन डेज़ एक्सक्यूसिव लॉन्च भी शामिल है।

फ्लिपकार्ट ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने किराना ऑनबोर्डिंग प्रोग्राम का भी विस्तार किया है, जिसमें 50,000 से भी ज्यादा किराना स्टोर्स को शामिल किया गया है जो ई-रिटेलर्स को 850 से भी अधिक शहरों तक ग्राहकों के लिए डिलीवरी करने में मदद करेंगे।
Advertisement

फ्लिपकार्ट की तरह Amazon भी Great Indian Festival के रूप में अपनी वार्षिक त्योहारी सेल का आयोजन करने वाला है। हालांकि, अभी अमेज़न को सेल की तारीख का ऐलान करना बाकि है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी तारीख भी फ्लिपकार्ट सेल के अनुरूप ही होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.