Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही ई-कॉमर्स साइट जबरदस्त ऑफर प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Godrej 2026 Model Split AC एनर्जी सेविंग के लिए 5 स्टार रेटिंग से लैस है।
  • Lloyd 2026 Model 1.5 टन कैपेसिटी के साथ 3 स्टार एनर्जी रेटिंग है।
  • Realme TechLife 2026 एसी की कैपेसिटी 1.5 टन है।

Lloyd 2026 Model 1.5 Ton एसी 3 स्टार रेटिंग से लैस है।

Photo Credit: Flipkart

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही ई-कॉमर्स साइट जबरदस्त ऑफर प्रदान कर रही है। अगर आप अपने घर या दफ्तर के लिए नया एसी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Voltas, Midea, Realme TechLife, Godrej और Lloyd के 1.5 एसी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।  यहां हम आपको फ्लिपकार्ट पर 1.5 स्प्लिट एसी पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Voltas 2026 Model 1.5 Ton Split Inverter AC
Voltas 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹33,990 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹60,990 है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹31,490 हो जाएगी। Voltas के इस एसी की कैपेसिटी 1.5 टन है। इस स्प्लिट इन्वर्टर एसी को एनर्जी सेविंग के लिए 3 स्टार दिए गए हैं।

Advertisement

Midea 2026 Model 1.5 Ton Split AC
Midea 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split AC ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ₹28,990 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹59,200 है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,450 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,450 हो जाएगी। Midea 2026 Model 1.5 Ton एसी 3 स्टार रेटिंग से लैस है। इन इन्वर्टर कन्वर्टिबल 6 इन 1 ऑटो इंटेलीजेंस एसी में फास्ट कूलिंग के लिए टर्बो मोड मिलता है। इसमें ऑटो डिफ्रोस्ट क्लीन और HD एंड PM 2.5 फिल्टर मिलते हैं।

Realme TechLife 2026 Model 1.5 Ton Split AC
Realme TechLife 2026 Model 1.5 Ton Split AC ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹29,990 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹50,999 है। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,450 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,450 हो जाएगी। Realme TechLife 2026 एसी की कैपेसिटी 1.5 टन है। यह एसी एनर्जी सेविंग के लिए 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है।

Godrej 2026 Model 1.5 Ton Split AC
Godrej 2026 Model 1.5 Ton 5 Star Split AC की फ्लिपकार्ट पर एमआरपी ₹52,000 है, लेकिन ₹36,780 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,839 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,941 हो जाएगी। Godrej 2026 Model Split AC एनर्जी सेविंग के लिए 5 स्टार रेटिंग से लैस है। इन 1.5 टन स्प्लिट एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल सुविधा है। यह 52 डिग्री जैसे तापमान में भी कूलिंग प्रदान कर सकता है।

Advertisement

Lloyd 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
Lloyd 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC फ्लिपकार्ट पर ₹56,990 एमआरपी के बजाय ₹34,990 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹4,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,990 हो जाएगी। Lloyd 2026 Model 1.5 टन कैपेसिटी के साथ 3 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग से लैस किया गया है। यह स्प्लिट इन्वर्टर एसी 1 साल की वारंटी के साथ आता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.