Flipkart New Pinch Days Sale: शाओमी मी ए1, लेनोवो के8 प्लस और मोटो ई4 प्लस सहित कई स्मार्टफोन पर बंपर छूट

फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपनी नई न्यू पिंच डेज़ सेल की शुरुआत कर दी है। यह सेल 17 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद के मुताबिक, फ्लिपकार्ट इस सेल में सभी कैटेगरी के विभिन्न प्रोडक्ट पर छूट और ऑफर मिलेंगे। इस सेल के दौरान कई सारे स्मार्टफोन पर भी छूट उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 14:16 IST
फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपनी नई न्यू पिंच डेज़ सेल की शुरुआत कर दी है। यह सेल 17 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद के मुताबिक, फ्लिपकार्ट इस सेल में सभी कैटेगरी के विभिन्न प्रोडक्ट पर छूट और ऑफर मिलेंगे। इस सेल के दौरान कई सारे स्मार्टफोन पर भी छूट उपलब्ध है। इनमें से अधिकतर स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहे हैं, यानी पुराने स्मार्टफोन के बदले नए स्मार्टफोन को खरीदने पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। एचडीएफसी बैंक और क्रेडिट कार्ड यूज़र को 10 प्रतिशत की छूट (कम से कम 3,000 रुपये की खरीदारी पर अधिकतम 1,500 रुपये) मिल जाएगी। हमने आज मिल रहीं मोबाइल डील में आपके लिए कुछ सबसे बेहतर ऑफर चुने हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

शाओमी का एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने हाल ही में फोन की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी। अब फ्लिपकार्ट सेल में शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की और छूट मिल रही है। यानी फोन को 12,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसके साथ ही 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट 99 रुपये में बायबैक गारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
Advertisement

मोटो ई4 प्लस पर को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब फ्लिपकार्ट से फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। मोटो सी प्लस स्मार्टफोन 6,999 रुपये की जगह 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन पर 5,500 रुपये की छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट 99 रुपये में बायबैक गारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

लेनोवो के बजट स्मार्टफोन के8 प्लस को भी इस सेल में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, वैसे आमतौर पर यह स्मार्टफोन 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। इसके अलावा सेल के दौरान मिल रहे बाकी सभी ऑफर भी मिलेंगे।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 8 (64जीबी) और आईफोन 8 प्लस (64 जीबी) भी फ्लिपकार्ट सेल में छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। आईफोन 8 को 61,999 रुपये ( एमआरपी- 64,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं आईफोन 8 प्लस को 64,999 रुपये (एमआरपी- 73,000 रुपये) में खरीदने का मौका है। दोनों फोन पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। अगर आपको पास वनप्लस 3 या वनप्लस 3टी स्मार्टफोन है तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट मिल जाएगी।
Advertisement

मी मिक्स 2 (128 जीबी) स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट से 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन 32,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 32 जीबी स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से अभी 29,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
Advertisement

बता दें कि सभी स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट की New Pinch Days sale में दिए जा रहे ऑफर लागू हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart new pinch days sale, Mobile Phones sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.