Flipkart Big Shopping Days सेल 16 जुलाई से, ये हैं टॉप ऑफर

Amazon Prime Day सेल को चुनौती देने के मकसद से Flipkart ने Big Shopping Days का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट की सेल 16 जुलाई को शाम 4 बजे शुरू होगी और यह 19 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2018 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 2 (128 जीबी) को सेल में 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • सैमसंग, गूगल, वीवो और अन्य ब्रांड के फोन Flipkart सेल का हिस्सा होंगे
  • ज़्यादातर स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर और बायबैक गारंटी मिलेगी
Amazon Prime Day सेल को चुनौती देने के मकसद से Flipkart ने Big Shopping Days का ऐलान किया है। इसका आगाज़ 16 जुलाई को होगा। फ्लिपकार्ट की सेल 16 जुलाई को शाम 4 बजे शुरू होगी और यह 19 जुलाई तक चलेगी। सैमसंग, गूगल, वीवो और अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन Flipkart सेल का हिस्सा होंगे। Google Pixel 2 (128 जीबी) को सेल में 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। सेल के दौरान ज़्यादातर स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर और बायबैक गारंटी मिलेगी। फ्लिपकार्ट सेल में Apple Watch Series 3, iPhone X, iPad 6th gen और एसर प्रीडेटर गेमिंग लैपटॉप को भी सस्ते में बेचा जाएगा।

Flipkart Big Shopping Days सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। चुनिंदा ऑफर की बात करें तो Google Pixel 2 को 42,999 रुपये में बेचा जाएगा जबकि इसकी एमआरपी है 70,000 रुपये। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट दे रहा है और 8,000 रुपये कैशबैक भी मौज़ूद है। इस फोन को खरीदने पर 37,000 रुपये की बायबैक गारंटी है। Vivo V7+ के 64 जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। यह 19,990 रुपये (एमआरपी 21,990 रुपये) में उपलब्ध होगा। 19,999 रुपये एमआरपी वाले Honor 9i को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। बजट स्मार्टफोन Panasonic P65 को 3,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि सेल के दौरान कई ऑईफोन मॉडल ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने उनके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

सेल के दौरान Flipkart पर Infinix Hot 6 Pro को 7,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री 17 जुलाई को मध्यरात्रि से शुरू होगी। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को एक दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट सेल में आप अपने किसी भी पुराने फोन को एक्सचेंज करके कम से कम 500 रुपये की छूट ज़रूर पाएंगे। चाहे आपको फोन 2जी हो या 3जी। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान, ई-कॉमर्स साइट पर चारो दिन रश आवर डील्स उपलब्ध होंगे। Acer Predator Gaming Laptop को 63,990 रुपये में खऱीदा जा सकता है जबकि इसकी एमआरपी 89,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर Google Home और Chromecast को एक्सक्लूसिव डील में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हालांकि, ऑफर को केबारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.