Flipkart Big Saving Days 2021 सेल में स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स, TCL स्मार्ट टीवी पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट...

Flipkart Big Saving Days सेल 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी। बता दें, यह सेल Flipkart Plus सदस्यों के लिए 15 दिसंबर की आधी रात से ही शुरू हो चुकी है। सेल के तहत फ्लिपकार्ट कंपनी फ्री डिलीवरी, कम से कम कीमत और इज़ी रिटर्न आदि की सुविधा प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days सेल 21 दिसंबर तक चलेगी
  • 16 दिसंबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो चुकी है सेल
  • SBI कार्ड्स पर मिलेगी 10 प्रतिशत तक की छूट
Flipkart Big Saving Days 2021 सेल सभी सदस्यों के लिए लाइव हो गई है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, टैबलेट्स, स्पीकर्स, हेल्थकेयर अप्लाइंसेस, ट्रीमर, टीवी और अन्य आइटम्स पर विभिन्न प्रकार की डील्स मिलेगी। इन सब के अलावा, Flipkart फर्नीचर और ग्रूमिंग इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स पर भी ऑफर प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर भी स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट साथ ही में अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी सेल में प्रदान करेगी।

Flipkart Big Saving Days सेल 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी। बता दें, यह सेल Flipkart Plus सदस्यों के लिए 15 दिसंबर की आधी रात से ही शुरू हो चुकी है। सेल के तहत फ्लिपकार्ट कंपनी फ्री डिलीवरी, कम से कम कीमत और इज़ी रिटर्न आदि की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा, सेल के तहत State Bank of India के ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर मिलेगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने बिग सेविंग डेज़ 2021 सेल के दौरान स्पेशल डील भी पेश की है, जिसमें ग्राहकों को इन 6 दिन चलने वाली सेल के दौरान अपने पहले ऑर्डर पर 30 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी।

फ्लिपकार्ट ने यह भी उल्लेख किया है कि सेल में Apple, Oppo, Samsung और Vivo स्मार्टफोन और टैबलेट्स पर भी शानदार डील्स दी जाएगी। फ्लिपकार्ट का कहना है कि टैबलेट्स पर 45 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी, वहीं साउंडबार को आप 2,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। रेफ्रीजिरेटर पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, जबकि होम अप्लाइंसेस पर 70 प्रतिशत तक की छूट का फायदा ग्राहक ले सकते हैं।
Advertisement

Blaupunkt और TCL के कुछ स्मार्ट टीवी पर भी 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सेल के तहत Nothing Ear 1 TWS ईयरफोन्स को आप 4,999 रुपये की स्पेशल कीमत में खरीद सकते है, जिसकी असल कीमत 6,999 रुपये है।
Advertisement

इन सब के अलावा फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ के दौरान तीन अलग-अलग मिनी-डील्स चलेंगी। Crazy Deals ऑफर दिन में तीन बार लाइव की जाएगी, जो लाइव होगी 12 बजे (मध्यरात्रि), सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे। Rush Hours deal में 16 दिसंबर की सुबह 2 बजे तक ऑफर प्राप्त होंगे। अंत में, TickTock Deals में इन 6 दिनों में शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक प्रोडक्ट्स को उनकी सबसे कम कीमत में खरीद केलिए उपलब्ध कराया जाएगा। सेल के दौरान फ्लाइट बुकिंग पर भी स्पेशल ऑफर दिया जाएगा, जिसमें इसमें ज्यादा दूरी की फ्लाइट्स शामिल नहीं है।

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Big Saving Days, Flipkart sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.