फ्लिपकार्ट बिग 10 सेलः स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट ज़ारी

फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल आज तीसरे पड़ाव पर है और डिस्काउंट व ऑफर की बरसात ज़ारी है। याद रहे कि फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल का आगाज़ 14 मई को हुआ था, लेकिन स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट सोमवार से दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 13:27 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल आज तीसरे पड़ाव पर है
  • डिस्काउंट व ऑफर की बरसात ज़ारी है
  • याद रहे कि फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल का आगाज़ 14 मई को हुआ था
फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल आज तीसरे पड़ाव पर है और डिस्काउंट व ऑफर की बरसात ज़ारी है। याद रहे कि फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल का आगाज़ 14 मई को हुआ था, लेकिन स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट सोमवार से दी जा रही है। ग्राहकों के पास लोकप्रिय मोटो जी5 प्लस सस्ते में खरीदने का मौका है। वहीं, आईफोन और गूगल पिक्सल जैसे प्रीमियम हैंडसेट के साथ भी कई ऑफर उपलब्ध हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट सेल में मंगलवार को स्मार्टफोन और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर मिल रही छूट को ढूंढ निकाला है।
 

फ्लिपकार्ट सेलः बजट रेंज स्मार्टफोन पर छूट

  • लेनोवो के5 प्लस पर 1,000 रुपये की छूट
  • पैनासोनिक रे 7,999 रुपये में, एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 पर 2,500 रुपये की छूट (6,490 रुपये)
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 पर 1,000 रुपये की छूट (7,990 रुपये)
  • मोटो ई3 पावर 6,999 रुपये में 1,000 रुपये की छूट के साथ
  • माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2,000 रुपये की छूट के साथ 3,999 रुपये में
  • माइक्रोमैक्स कैनवस 5 पर 7,000 रुपये की छूट
  • मोटोरोला मोटो जी5 टर्बो 7,499 रुपये में
  • लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट, बिक रहा है 8,999 रुपये में

फ्लिपकार्ट बिग 10 सेलः मिडरेंज स्मार्टफोन पर छूट

  • लेनोवो के5 नोट 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,499 रुपये में
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (64 जीबी) 3,000 रुपये की छूट के साथ 14,900 रुपये में
  • ऐप्पल आईफोन 5एस पर 4,501 रुपये की छूट के साथ 15,499 रुपये में
  • लेनोवो पी2 4,000 रुपये तक की छूट के साथ 12,999 रुपये में उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) 3,300 रुपये की छूट के साथ 9,990 रुपये में
  • असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र 11,999 रुपये में 8,000 रुपये की छूट के साथ
  • असूस ज़ेनफोन 3 14,999 रुपये में 7,000 रुपये की छूट के साथ
  • मोटो एक्स प्ले 5,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में
  • लेनोवो ज़ेड2 प्लस 6,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में
  • मोटो टर्बो (64 जीबी) 15,000 रुपये की छूट के साथ 16,999 रुपये में

प्रीमियम स्मार्टफोन

  • गूगल पिक्सल का 32 जीबी वेरिएंट 43,999 रुपये में
  • गूगल पिक्सल एक्सएल का 32 जीबी वेरिएंट 53,999 रुपये में
  • गूगल पिक्सल का 128 जीबी वेरिएंट 52,999 रुपये में
  • गूगल पिक्सल एक्सएल का 128 जीबी वेरिएंट 62,999 रुपये में
  • आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट (रोज़ गोल्ड) करीब 47,000 रुपये में
 

निकॉन डी3300 डीएसएलआर कैमरा लेंस किट के साथ

निकॉन डी3300 डीएसएलआर कैमरा फ्लिपकार्ट के बिग 10 सेल में 21,950 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस कैमरे के साथ कंपनी लेंस किट भी मुहैया करा रही है। अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

कीमत: 21,950 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट
 

कैनन ईओएस 1300डी डीएसएलआर

फ्लिपकार्ट सेल में एक और डीएसएलआर कैमरा छूट के साथ उपलब्ध है। हम बात कर रहे हैं कैनन ईओएस 1300डी डीएसएलआर की। इस कैमरे की कीमत 19,990 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये) कर दी गई है। ईओएस 1300डी डीएसएलआर 2 साल की कंपनी वारंटी के साथ आता है। और यह एंट्री स्तर के फोटोग्राफर के लिए ठीकठाक कैमरा है। इसमें 18 मेगापिक्सल का सेंसर है और यह वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Advertisement

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट
 

डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4टीबी एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव

4 टीबी का हार्ड ड्राइव आपके किसी भी बैकअप की परेशानी को दूर कर देगा। डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4 टीबी हार्ड ड्राइव सेल के तहत 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। आपके पास कई कलर में से चुनने का विकल्प भी है। डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4 टीबी हार्ड ड्राइव आपके लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के बैकअप के लिए बेहद ही उपयुक्त है।
Advertisement

कीमतः 9,499 रुपये (एमआरपी 14,000 रुपये)
Advertisement
लिंकः फ्लिपकार्ट
 

सेनहाइज़र एचडी205 II हेडफोन

सेनहाइज़र एचडी205 II हेडफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 1,999 रुपये (एमआरपी 3,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर आप ठीक-ठाक बास के साथ गाने सुनना पसंद करते हैं तो 2,000 रुपये की कीमत में यह एक बेहतरीन हेडफोन है।

कीमत: 1,999 रुपये (एमआरपी 3,490 रुपये)
Advertisement
लिंकः फ्लिपकार्ट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Big 10 Sale, Flipkart offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.