Flipkart और Amazon Sale के नाम से चल रहा स्कैम, फ्रॉड लगा सकते हैं चूना, ऐसे करें बचाव

Flipkart फेस्टिव सीजन के मौके पर 23 सितंबर, 2025 से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।
  • सेल के नाम पर स्कैमर्स कई तरह के फ्रॉड चला रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash/Justin Lim

Flipkart फेस्टिव सीजन के मौके पर 23 सितंबर, 2025 से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आयोजित करने वाला है। इस सेल में प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स को एक दिन पहले ही एक्सेस मिलेगा। वहीं Amazon पर 23 सितंबर से Amazon Great Indian Festival Sale शुरू करने वाला है। इन दोनों सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट ने कुछ ऑफर्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। इसी के साथ लोगों को चूना लगाने के लिए साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp जैसे कई सोशल मीडिया पर यूजर्स को सेल और डील्स से संबंधित स्क्रीनशॉट और लिंक्स शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लाखों वाले फोन को 20-30 हजार रुपये में देने की बात हो रही है। अक्सर यूजर्स इस तरह के स्क्रीनशॉट और लिंक्स पर भरोसे करते हैं, जिससे उन्हें फिर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दरअसल इन लिंक्स पर क्लिक करने पर यूजर्स को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिससे लोगों को यह पहचान नहीं आता है कि यह वेबसाइट असली है या फिर फ्रॉड के लिए खासतौर पर तैयार की गई है। आज हम इस पर बात कर रहे हैं कि कैसा आप खुद को इस प्रकार के फेक स्क्रीनशॉट्स और लिंक्स से बचा सकते हैं और सही गलत की पहचान कर सकते हैं।

Advertisement

अगर आपके पास किसी भी अंजान नंबर से इस प्रकार के लुभावने ऑफर्स वाले स्क्रीनशॉट या लिंक आए तो उस पर क्लिक करने से पहले आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर डायरेक्ट जाकर उन ऑफर्स के बारे में जांच करनी चाहिए, जिससे आपको यह पता लगेगा कि असलियत में ऐसा कोई ऑफर लाइव है भी या नहीं। गलती से जो यूजर्स इस प्रकार के फेक स्क्रीनशॉट और लिंक्स पर भरोसा करके खरीदारी करने पहुंच जाते हैं तो उन्हें ऐसी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है जो कि असली जैसी दिखती है, लेकिन साइबर फ्रॉड द्वारा तैयार की गई होती है। उसके बाद जब यूजर पेमेंट करने जाते हैं तो वहां फिर सब असली जैसा नजर आता है और पेमेंट होने पर पता चलता है कि वेबसाइट नकली है और पैसों का नुकसान हो जाता है।

सेल के दौरान अक्सर फेसबुक आदि पर इस प्रकार के फेक ऑफर्स वाले फोटो, स्क्रीनशॉट और लिंक्स वायरल होते हैं जो कि खासतौर पर भोले भाले लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किए गए होते हैं। अगर कोई लिंक आपको दूसरी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट करता है तो आपको चेक करना है कि वह असली है या नहीं। वेबसाइट पर स्पैलिंग को चेक करना चाहिए जिसमें फेक वेबसाइट पर गलतियां नजर आ सकती हैं।  इसके अलावा आप यह चेक करें कि यूआरएल की शुरुआत HTTPS से हो रही है या नहीं। वेबसाइट पूरी तरह से जानकारी प्रदान करती है या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.