FIR against Anand Mahindra: एयर बैग फेलियर केस में आनंद महिंद्रा पर हुई FIR पर कंपनी ने जारी किया बयान

Mahindra ने अपने बयान में आगे कहा कि, "यह एक रोलओवर केस था, जिसमें फ्रंट एयरबैग नहीं खुलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • कानपुर में रहने वाले शख्स ने दिसंबर 2020 में Mahindra Scorpio खरीदी थी
  • कार का एक्सिडेंट हुआ और उसमें चालक की मौत हो गई
  • शिकायतकर्ता का आनंद महिंद्रा और 12 अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप
FIR against Anand Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) और उनकी कंपनी के 12 कर्मचारियों के खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज की गई थी, जिसका कारण एक्सिडेंट के दौरान Mahindra Scorpio कार के एयर बैग्स का काम ना करना था। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक शख्‍स ने इस FIR को दर्ज कराया था। आरोप धोखाधड़ी का है। बता दें कि इस एक्सिडेंट में चालक की जान चली गई थी। अब, इस कंपनी की ओर से इस मामले पर एक बयान जारी किया गया है। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

कानपुर में रहने वाले राजेश मिश्रा ने दिसंबर 2020 में Mahindra Scorpio खरीदी थी। तब उसके लिए 17.39 लाख रुपये चुकाए गए थे। व्यक्ति ने स्‍कॉर्पियो कार अपने बेटे को तोहफे में दी थी। 14 जनवरी 2022 को गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ से कानपुर लौटते हुए कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में राजेश मिश्रा के बेटे अपूर्व की जान चली गई।

घटना के बाद 29 जनवरी को राजेश ने डीलरशिप पर गाड़ी में खामियों के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी कि उनके बेटे ने सीट बेल्‍ट लगाई थी, लेकिन हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुले। कहा कि धोखाधड़ी करके उन्‍हें गाड़ी बेची गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी जांच परखकर बेची गई होती, तो हादसे में उनके बेटे की मौत नहीं होती। 

शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ बहस की। कंपनी के मैनेजर के कहने पर शिकायतकर्ता के परिवार से अभद्रता की गई। उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई।

अब, इस मामले के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि "मामला 18 महीने से अधिक पुराना है और रिपोर्ट की गई घटना जनवरी 2022 में हुई थी।" बयान आगे पढ़ता है, "हम स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि 2020 में निर्मित Scorpio S9 वेरिएंट में एयरबैग थें, हमने जांच की और एयरबैग में कोई खराबी नहीं पाई गई।" 
Advertisement

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि, "यह एक रोलओवर केस था, जिसमें फ्रंट एयरबैग नहीं खुलता है।
 

यह भी बताया गया है कि अक्टूबर 2022 में कंपनी ने मामले की विस्तृत तकनीकी जांच को पूरा कर लिया था और अब मामला विचाराधीन है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह "किसी भी आगे की जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  6. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  7. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  8. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  9. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  10. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.