Facebook ने भारत में लॉन्च किया लॉक प्रोफाइल, प्राइवेसी के आएगा काम

Facebook का कहना है कि लॉक प्रोफाइल फीचर प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। जब फीचर एक्टिवेट होता है, तो दोस्तों के अलावा बाहर के यूज़र्स प्रोफाइल की जानकारी नहीं देख पाते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 21 मई 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • प्रोफाइल पिक्चर को नहीं कर पाएगा कोई बाहर का व्यक्ति डाउनलोड या शेयर
  • नया Facebook Lock Profile फीचर दो स्टेप में हो जाएगा एक्टिवेट
  • पूरी यूज़र प्रोफाइल की प्राइवेसी बढ़ाता है नया फेसबुक लॉक प्रोफाइल

Facebook Lock Profile फीचर आपकी प्रोफाइल को बाहर के व्यक्तियों से बचाएगा

Facebook ने एक नए "Lock Profile" फीचर की घोषणा की है, जिसके एक्टिवेट होने के बाद यूज़र्स की प्रोफाइल की जानकारी उसकी फ्रेंड लिस्ट के बाहर के लोग नहीं देख पाएंगे। यह सुरक्षा फीचर भारत में जारी किया गया है और कंपनी का कहना है कि इसे विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो फेसबुक पर अपनी जानकारी पर अधिक नियंत्रण चाहती हैं। लेटेस्ट प्रोफाइल सुरक्षा फीचर मौजूदा प्रोफाइल पिक्चर गार्ड का एक अपग्रेड माना जा सकता है, जिसे कंपनी ने लगभग तीन साल पहले लॉन्च किया था। आने वाले दिनों में नया फेसबुक लॉक प्रोफाइल फीचर सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

फेसबुक का कहना है कि लॉक प्रोफाइल फीचर प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। जब फीचर एक्टिवेट हो जाता है, तो दोस्तों की लिस्ट के अलावा यूज़र की प्रोफाइल जानकारी कोई गैर नहीं देख सकता है। साथ ही प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड या साझा भी नहीं कर सकता है। इसी तरह पुराने और नए पोस्ट भी गैर-मित्रों द्वारा नहीं देखे जा सकते हैं यदि यह सुरक्षा फीचर एक्टिव हो।
Advertisement

Facebook पहले से ही कई प्राइवेसी विकल्प देती आई है, जो समान सुरक्षा की पेशकश करते हैं। हालांकि नया फीचर अनिवार्य रूप से चीजों को बहुत आसान बना देगा, खासकर उन लोगों के लिए जो प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी विकल्पों को समझ नहीं पाते हैं।

यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एक बार जब यूज़र्स नए फीचर को एक्टिवेट कर लेते हैं, तो सभी पुराने पब्लिक पोस्ट केवल दोस्तों तक सीमित हो जाएंगे। इन्हें कोई बाहर वाला व्यक्ति नहीं देख पाएगा। यह स्पष्ट नहीं है कि यदि सुरक्षा फीचर चालू है तो क्या गैर-मित्र मैसेंजर के जरिए से मैसेज भेज सकेंगे या नहीं। फेसबुक ने बयान में यह भी कहा है कि प्रोफाइल पेज को लॉक करने के लिए प्रोफाइल पेज में एक ब्लू बैज जोड़ा जाएगा।
Advertisement
 

फेसबुक लॉक प्रोफाइल फीचर कैसे करें एक्टिवेट?

इस फीचर को धीरे-धीरे भारत में सभी यूज़र्स के लिए रोल-आउट किया जा रहा है, हालांकि, इसकी उपलब्धता को आप अपने फेसबुक नेम के नीचे More पर टैप करके चेक कर सकते हैं। यदि आपको लॉक प्रोफाइल विकल्प दिखाई देता है, तो इसका मतलब अब यह आपके लिए उपलब्ध है। पुष्टि करने के लिए लॉक प्रोफाइल को चुनें और फिर लॉक योर प्रोफाइल पर टैप करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.