Cricket World Cup 2023: Excitel ने लॉन्च किया 499 रुपये का प्लान, 300 Mbps स्पीड और फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

साल भर की सदस्यता लेने से प्लान 499 रुपये प्रति माह की कीमत में पड़ेगा। बता दें कि Disney+ Hotstar इस साल ICC CWC 2023 का डिजिटल ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। वर्ल्ड कप के सभी मैच इस प्लेटफॉर्म पर लाइव देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 22:31 IST
ख़ास बातें
  • साल भर की सदस्यता लेने से प्लान 499 रुपये प्रति माह की कीमत में पड़ेगा
  • Disney+ Hotstar इस साल ICC CWC 2023 का डिजिटल ब्रॉडकास्ट पार्टनर है
  • इसमें 300 Mbps स्पीड के साथ फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा
Excitel ने एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसे खास ICC के 50 ओवर के वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नया प्लान अल्ट्रा हाई स्पीड लेकर आता है। इसके अलावा, इसमें Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। कंपनी ने हाल ही में एक 400 Mbps प्लान भी लॉन्च किया था। चलिए नए प्लान के बारे में अधिक जानते हैं।

Excitel ने ICC Circket World Cup 2023 के लिए एक नया 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जो कई जबरदस्त फायदे लेकर आता है। इस प्लान में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड मिलती है और साथ ही Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से शर्त है कि यूजर को इस प्लान के लिए 1 साल का पेमेंट एक साथ करना होगा।
Advertisement

साल भर की सदस्यता लेने से प्लान 499 रुपये प्रति माह की कीमत में पड़ेगा। बता दें कि Disney+ Hotstar इस साल ICC CWC 2023 का डिजिटल ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। वर्ल्ड कप के सभी मैच इस प्लेटफॉर्म पर लाइव देखे जा सकते हैं।

बता दें कि कंपनी ने इस साल अप्रैल में एक प्‍लान पेश किया था, जो 400 Mbps स्पीड के साथ 16 OTT ऐप्‍स का सब्सक्रिप्शन और साथ में 32 इंच का स्‍मार्ट टीवी देता है। 'बिग स्क्रीन' नाम के इस प्‍लान को कंपनी अब देशभर के 35 से ज्‍यादा शहरों में लॉन्‍च कर चुकी है। इसके अलावा, मिनी होम थिएटर' का विकल्‍प भी है, जिसके जरिए 200 इंच की स्‍क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकेगा।
Advertisement

इनमें पहला प्‍लान 1299 रुपये प्रति माह का है। इस प्‍लान में 400 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। इसी प्‍लान के साथ एक्साइटेल आपको एक 32 इंच का टीवी भी देगा। वहीं, दूसरा प्‍लान 1,499 रुपये प्रति माह का है, जिसमें सभी सुविधाएं 1,299 रुपये प्रति माह वाली हैं, सिर्फ 32 इंच के टीवी की जगह कंपनी आपको एक मिनी होम थिएटर देगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: excitel, Excitel new Plan, Excitel 499 Plan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.