Excitel का तगड़ा प्‍लान! 400Mbps स्‍पीड के साथ 16 OTT का सब्‍सक्र‍िप्‍शन और 200 इंच स्‍क्रीन वाला प्रोजेक्‍टर, जानें डिटेल्‍स

Excitel BIG SCREEN Plans : प्‍लान को इस साल अप्रैल में दिल्‍ली में पायलट के तौर पर लाया गया था, जो पॉपुलर हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Excitel का बिग स्‍क्रीन प्‍लान अब 35 से ज्‍यादा शहरोंं में
  • मंथली रिचार्ज प्‍लान के साथ मिल रहा टीवी और प्राेजेक्‍टर
  • 400 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ आते हैं नए प्‍लान

'बिग स्क्रीन प्लान' नाम की इस प्‍लान पर 550 लाइव टीवी चैनल भी एक्‍सेस किए जा सकते हैं।

Photo Credit: Excitel

कोविड के दौर से ही ब्रॉडबैंड प्‍लान लोगों की जरूरत बन गए हैं। इन्‍हें ऑफर करने वाली कंपनियों के बीच तगड़ा कॉम्‍पीटिशन है। मामला अब सिर्फ ब्रॉडबैंड स्‍पीड या कीमत तक सीमित नहीं है। ओटीटी बंडल्‍ड पैक इन दिनों हिट हो रहे हैं। जियो से लेकर एयरटेल तक तमाम प्‍लेयर्स ने अपने मंथली और वार्षिक प्‍लान्‍स में ओटीटी ऐप्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन जोड़ा है। एक्साइटेल (Excitel) ने एक कदम और आगे की सोची है। कंपनी ने इस साल अप्रैल में एक प्‍लान पेश किया था। प्‍लान था- 400 एमबीपीएस स्पीड के साथ 16 ओटीटी ऐप्‍स का सब्सक्रिप्शन और साथ में 32 इंच का स्‍मार्टटीवी। लोगों को यह प्‍लान हिट कर गया। 'बिग स्क्रीन' नाम के इस प्‍लान को कंपनी अब देशभर के 35 से ज्‍यादा शहरों में लॉन्‍च कर रही है। इस दफा 'मिनी होम थिएटर' का भी विकल्‍प है, जिसके जरिए 200 इंच की स्‍क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकेगा।    

और आसान भाषा में समझना हो, तो एक्साइटेल (Excitel) ने 2 प्‍लान पेश किए हैं। पहला प्‍लान है 1299 रुपये प्रति माह का। इस प्‍लान पर आपको मिलेगा 400 एमबीपीएस स्पीड के अनलिमिटेड इंटरनेट। साथ में 16 ओटीटी ऐप्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन जिनमें डिज्नी + हॉटस्टार, सोनी लिव और ZEE5 शामिल हैं। इसी प्‍लान के साथ एक्साइटेल आपको एक 32 इंच का टीवी भी देगा। टीवी की डिटेल भी कंपनी ने शेयर की है। Wybor 32 WHS-C9 मॉडल एक स्‍मार्ट फ्रेमलैस एचडी क्‍लाउड टीवी है। इस टीवी पर आप अपना पसंदीदा कंटेंट देख सकेंगे। 

दूसरा प्‍लान है 1499 रुपये प्रति माह का। इस प्‍लान में सभी सुविधाएं 1299 रुपये प्रति माह वाले प्‍लान की होंगी। सिर्फ 32 इंच के टीवी की जगह कंपनी आपको एक मिनी होम थिएटर देगी। कंपनी ने बताया है कि मिनी होम थिएटर एक प्रोजेक्‍टर है, जिसकी मदद से घर पर एंटरटेनमेंट किया जा सकता है। EGate K9 Pro-Max इसका नाम है, जिसमें फुल एचडी रेजॉलूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। यह 200 इंच स्‍क्रीन साइज में लोगों का मनोरंजन कर सकता है। 

एक्‍साइटल ने बताया है कि शुरुआत में उसने पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में अप्रैल में दिल्ली में यह प्‍लान पेश किया था। इस योजना के कारण दिल्ली में हर महीने 1000 से अधिक कनेक्शन बढ़े। कंपनी ने अब पूरे देश में 'स्मार्ट वाईफाई के साथ स्मार्ट टीवी' प्‍लान को पेश कर रही है, जिसका नाम 'बिग स्क्रीन प्लान' रखा गया है। दोनों ही प्‍लान्‍स पर 550 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल्‍स भी देखे जा सकते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.