500 रुपये में 300 Mbps की स्पीड, 18 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन, 150 लाइव चैनल्स, ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए!

यदि नए Excitel ग्राहक 300 Mbps वाले इस केबल कटर प्लान को लेते हैं, तो उन्हें केवल 9 महीने के लिए वन टाइम पेमेंट करनी होगी।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2024 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Excitel एंड ऑफ सीजन सेल चला रहा है
  • 9 महीने के लिए एक साथ पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट सर्विस
  • 300 Mbps प्लान की इफेक्टिव कीमत 499 रुपये (टैक्स अलग से) पड़ेगी

Excitel के पोर्टफोलियो में 100 Mbps से लेकर 400 Mbps तक के प्लान्स उपलब्ध हैं

Photo Credit: Excitel

दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत में वर्तमान में ब्रॉडबैंड सर्विस किफायती प्रतीत होती है। कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) हैं, जो बहुत कम कीमत में जबरदस्त स्पीड के साथ भरपूर डेटा का फायदा देते हैं। इतना ही नहीं प्रतियोगिता के बढ़ने के साथ अब ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर्स ने ज्यादा से ज्यादा यूजर्स अपनी ओर खींचने के लिए फ्री OTT सब्सक्रिप्शन या टीवी चैनल्स जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देने शुरू कर दिए हैं। यूं तो मार्केट Airtel, JioFiber, Tata Sky, ACT, Hathway, Excitel सहित कई अन्य ISPs मौजूद हैं, जो किफायती ब्रॉडबैंड प्लान्स देते हैं। हालांकि, यहां हम आपको कम से कम कीमत में 300Mbps तक की जबरदस्त स्पीड वाले एक प्लान की जानकारी दे रहे हैं।

Excitel एंड ऑफ सीजन सेल चला रहा है, जिसके तहत कंपनी अपने यूजर्स को 9 महीने के लिए एक साथ पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है। इस प्लान में जबरदस्त स्पीड तो मिलेगी ही, साथ ही इसमें भरपूर डेटा यूसेज और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन दिए जाने का भी दावा किया जाता है।
 

300 Mbps broadband plan at Rs 500

Excitel लगभग हर ऑपरेटिंग शहर में 300 Mbps का एक केबल कटर प्लान देता है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और टीवी चैनल्स मिलते हैं। यूं तो इस प्लान की प्रति माह कीमत करीब 850 रुपये है, लेकिन 12 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर प्लान बहुत सस्ता पड़ता है। हालांकि चल रही End of Season सेल के दौरान Excitel ग्राहकों को एक साथ 9 महीने के लिए पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री सर्विस दे रहा है।

कंपनी के अनुसार, यदि नए Excitel ग्राहक 300 Mbps वाले इस केबल कटर प्लान को लेते हैं, तो उन्हें केवल 9 महीने के लिए वन टाइम पेमेंट करनी होगी। ऐसा करने के लिए ग्राहकों को 3 महीने के लिए फ्री सर्विस मिलेगी, जिससे कुल 12 महीनों के लिए इस प्लान की कीमत 499 रुपये (टैक्स अलग से) प्रति माह पड़ेगी। ध्यान दें कि ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है। इसके अलावा, कंपनी की शर्तें कहती हैं कि ऑफर तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ग्राहकों के लिए नहीं है।
 

Excitel के The Cable Cutter प्लान की खासियतों की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को 300Mbps की स्पीड मिलेगी। प्लान में यूजर्स Disney+Hotstar, Amazon Prime Video, Sony Liv समेत 18 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स के फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, प्लान में 150 लाइव चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

बता दें कि कंपनी 100 Mbps से लेकर 400 Mbps तक कई ब्रॉडब्रैंड प्लान की पेशकश करती है, जिनकी शुरुआत 449 रुपये प्रति माह से होती है। सबसे ज्यादा स्पीड (400 Mbps) वाला प्लान प्रति माह 719 रुपये (टैक्स अलग से) पड़ता है, यदि ग्राहक एक साथ 12 महीने के लिए पेमेंट करते हैं। वहीं, 6 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर 769 रुपये प्रति माह और 3 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर 1,119 रुपये प्रति माह (दोनों में टैक्स अलग से) कीमत पड़ती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO  का 7600mAh बैटरी वाला फोन हुआ गजब सस्ता! यहां मिल रहा कमाल ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  5. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  6. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  7. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  8. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  10. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.