सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर चलने वाले दो Made in India इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फ्री में हो रही है बुकिंग

Evtric Axis और Evtric Ride के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। हालांकि, देखने में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर एक दूसरे से अलग हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2021 19:52 IST
ख़ास बातें
  • Evtric Ride और Axis नाम के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
  • 64,994 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचे जाएंगे ये स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में 75 Km चलते हैं और 25 Kmph की टॉप स्पीड से हैं लैस

Evtric Axis इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 64,994 रुपये है

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है। Evtric Motors नाम के एक भारतीय ऑटोमोटिव स्टार्टअप ने सोमवार को देश में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए, जिनका नाम Evtric Axis और Evtric Ride है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 65 हज़ार रुपये से कम है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी ऑप्शन के साथ आते हैं, जिसका मतलब यह  है कि आप अतिरिक्त बैटरी पैक खरीद सकते हैं और इन्हें बदल-बदल कर स्कूटर चला सकते हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी हद तक एक जैसी पावर और रेंज से लैस आते हैं। हालांकि इसके डिज़ाइन और कुछ अन्य फीचर्स में मामूली अंतर हैं।
 
ऑटोमोबाइल स्टार्टअप Evtric ने सोमवार को भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर - Evtric Axis और Evtric Ride लॉन्च करने की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की। Evtric Axis की भारत में कीमत 64,994 रुपये और Evtric Ride की कीमत 67,996 रुपये है। आश्चर्य की बात है कि फिलहाल कंपनी दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग पर कोई अमाउंट नहीं ले रही है। ग्राहक अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल डाल कर स्कूटर को सीधा बुक कर सकते हैं।

Evtric Axis और Evtric Ride के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। हालांकि, देखने में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर एक दूसरे से अलग हैं। Axis का डायमेंशन छोटा है, वहीं Ride का डिज़ाइन पारंपरिक स्कूटर से मेल खाता है। पावर के मामले में दोनों स्कूटर 250W क्षमता की मोटर से लैस आते हैं, जो इन्हें अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करती है।

इनकी बैटरी भी एक समान है। दोनों स्कूटर में 48v/26AH की स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसे फुल चार्ज होने में करीब 3.5 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को 75 किलोमीटर तक चला सकता है। दोनों स्कूटर की पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम है। इनमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं और साथ ही ये टेलिस्कोपिक सस्पेंशन से लैस आते हैं। दोनों स्कूटर में डिज़िटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीडोमीटर के अलावा और भी कई जानकारियां मिलती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.