कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...

CERT-In ने eMudhra emBridge सॉफ्टवेयर में नई सुरक्षा खामी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे अटैकर यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइल और फोल्डर के नाम देख सकते हैं। जानें कौन से वर्जन प्रभावित हैं और बचने के लिए क्या करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 12:04 IST
ख़ास बातें
  • eMudhra emBridge में मिली खामी से फाइल और फोल्डर नाम उजागर हो सकते हैं
  • CERT-In ने Windows, macOS और Linux के पुराने वर्जन को प्रभावित बताया
  • eMudhra ने 11 नवंबर को खामी ठीक कर यूजर्स को अपडेट की सलाह दी

eMudhra emBridge सॉफ्टवेयर में सुरक्षा खामी को लेकर CERT-In ने जारी किया अलर्ट

Photo Credit: Pexels

डिजिटल सिग्नेचर से जुड़े सॉफ्टवेयर eMudhra emBridge को लेकर सरकार ने एक नया सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इस सॉफ्टवेयर में सुरक्षा खामी का पता लगाया है, जिसकी मदद से अटैकर किसी यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइल और फोल्डर के नाम देख सकते हैं। हालांकि, सरकार ने इस खामी को Low Severity यानी कम गंभीरता वाला बताया है। CERT-In ने प्रभावित यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी है। यह eMudhra से जुड़ा कुछ ही हफ्तों में सामने आया दूसरा सिक्योरिटी मामला है।

क्या है eMudhra emBridge में मिली नई खामी?

eMudhra का emBridge एक क्लाइंट-साइड सॉफ्टवेयर है, जो सरकारी वेबसाइटों को यूजर के कंप्यूटर में इंस्टॉल Digital Signature Certificate (DSC) और हार्डवेयर टोकन के साथ काम करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के MCA V3 पोर्टल, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड और नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम जैसे प्लेटफॉर्म पर होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी DSC मैनेजमेंट के लिए इसका इस्तेमाल करता है।

Advertisement

CERT-In के मुताबिक, यह खामी emBridge के FileBrowser API में मौजूद सिक्योरिटी चेक की कमी के कारण आई। इसका फायदा उठाकर उसी लोकल नेटवर्क (LAN) से जुड़ा कोई अटैकर एक मैलिशियस वेबपेज के जरिए यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइल और फोल्डर के नाम देख सकता था। हालांकि, इससे फाइल के अंदर मौजूद डेटा पढ़ना, उन्हें बदलना या डिलीट करना संभव नहीं है। इसके अलावा अटैकर मालवेयर कोड रन करने, डिजिटल सिग्नेचर की या हार्डवेयर टोकन का PIN हासिल करने में भी सक्षम नहीं होगा।

किन यूजर्स को करना चाहिए सॉफ्टवेयर अपडेट?

CERT-In ने Windows पर emBridge के 5.9.1.x से 5.9.3.x तक के वर्जन, macOS पर 3.2.4.x से 3.2.6.x और Ubuntu व Red Hat पर 3.2.0.x से 3.3.0.x तक के वर्जन को प्रभावित बताया है। यूजर्स को Windows पर 5.9.4.x या उससे नया, macOS पर 3.2.7.x या उससे नया और Ubuntu व Red Hat पर 3.3.1.x या उससे नया वर्जन इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

eMudhra के मुताबिक, कंपनी ने 11 नवंबर को ही emBridge से प्रभावित FileBrowser API endpoints हटा दिए थे। कंपनी का कहना है कि इसके बाद सॉफ्टवेयर के जरिए फाइल और डायरेक्टरी के नाम हासिल करने की क्षमता खत्म हो गई है। कंपनी ने सभी यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
#ताज़ा ख़बरें
  1. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  2. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  4. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  5. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  6. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.