एलन मस्‍क की Tesla पर कर्मचारियों से नस्‍लीय भेदभाव का आरोप, मुकदमा दायर

मुकदमा दायर किए जाने से पहले एक ब्लॉग पोस्ट में टेस्ला ने मामले को गुमराह करने वाला बताया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • इस मुकदमे की डिटेल अभी तक रिलीज नहीं की गई है
  • टेस्ला ने भी तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया है
  • जिस फैक्‍ट्री में यह सब होने के आरोप हैं, वहां 10 हजार कर्मचारी हैं

टेस्‍ला ने कहा है कि राज्‍य की एजेंसी ने तीन साल की जांच के बाद उसके ऑफ‍िसेज में वर्कप्‍लेस प्रैक्टिस पर ‘कभी भी कोई चिंता नहीं जताई’।

एलन मस्‍क (Elon Musk) की टेस्‍ला (Tesla) पर सैन फ्रांसिस्को स्थित फैक्‍ट्री में काम करने वाले अश्वेत कर्मचारियों के साथ भेदभाव और उत्‍पीड़न करने का आरोप है। एक मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है। अल्मेडा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे में सैकड़ों श्रमिकों की शिकायतों को आधार बनाया गया है। नागरिक अधिकार कानूनों को लागू करने वाले डिपार्टमेंट के प्रमुख केविन किश ने कहा है कि इस बात का सबूत मिला है कि टेस्ला की फ्रेमोंट फैक्ट्री नस्लीय भेदभाव वाली जगह है। वहां अश्‍वेत कर्मचारियों का अपमान किया जाता है। काम से लेकर सैलरी और प्रमोशन के मामलों में भी उनके साथ भेदभाव होता है। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकदमे की डिटेल अभी तक रिलीज नहीं की गई है। टेस्ला ने भी तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि मुकदमा दायर किए जाने से पहले एक ब्लॉग पोस्ट में टेस्ला ने मामले को गुमराह करने वाला बताया। कहा कि एजेंसी ने तीन साल की जांच के बाद उसके ऑफ‍िसेज में वर्कप्‍लेस प्रैक्टिस पर ‘कभी भी कोई चिंता नहीं जताई'।
Advertisement

कहा गया है कि यह केस फैक्‍ट्री में प्रोडक्‍शन असोसिएट्स द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्रित लगता है। यह सब 2015 और 2019 के बीच हुआ था। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वह अदालत से ‘मामले को रोकने और फैक्‍ट्स को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के लिए कहेगी। ब्लॉग में कहा गया है कि टेस्ला ने कैलिफोर्निया के लिए इतने अच्छे काम किए हैं। उस पर हमला करना राज्य एजेंसी का प्रमुख मकसद नहीं होना चाहिए।

पिछले साल अक्टूबर में सैन फ्रांसिस्को की एक जूरी ने एक ब्लैक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को लगभग 137 मिलियन डॉलर (लगभग 1030 करोड़ रुपये) अवॉर्ड किए थे। यह एक तरह का मुआवजा है। वर्कर कहा था कि 2015 और 2016 में उन्‍हें प्लांट में नस्‍लीय मजाक का सामना करना पड़ा था। ओवेन डियाज ने कहा था कि कर्मचारियों ने उनके खिलाफ नस्लवादी चित्र बनाए और सुपरवाइजर यह रोकने में नाकाम रहे। टेस्ला इस फैसले के खिलाफ अपील कर रही है। उसने इस मामले से इनकार किया है, जिसका दावा डियाज ने किया था। जिस फैक्‍ट्री में यह सब होने का आरोप है, वहां लगभग 10,000 कर्मचारी हैं।
Advertisement

टेस्ला के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी उन कर्मचारियों को टर्मिनेट कर देती है, जो ऐसे काम करते हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो नस्लीय गालियां देते हैं या दूसरों को परेशान करते हैं।
Advertisement

हाल के साल में टेस्ला की फ्रेमोंट फैक्‍ट्री में यौन उत्पीड़न और नस्लीय भेदभाव से जुड़े आरोप कई पूर्व कर्मचारियों ने लगाए हैं। कई लोग अदालतों तक नहीं पहुंचते हैं, क्योंकि कंपनी के फुल-टाइम कर्मचारियों को कर्मचारियों से जुड़े विवादों में मध्‍यस्‍थता करनी होती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.