एक बार के चार्ज में 31 मिनट तक उड़ने वाला, 2.7K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ DJI Mini 2 SE ड्रोन लॉन्च, जानें कीमत

DJI Mini 2 SE ड्रोन में कंपनी ने इन हाउस ऑक्यू सिंक 2.0 ट्रांसमिशन सिस्टम दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2023 20:35 IST
ख़ास बातें
  • सिंगल चार्ज में DJI Mini 2 SE लगभग 31 मिनट तक उड़ सकता है।
  • इसका वजन 249 ग्राम है।
  • ड्रोन 10.7 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार वाली हवाओं में भी स्टेबल रह सकता है

DJI Mini 2 SE ड्रोन में कंपनी ने इन हाउस ऑक्यू सिंक 2.0 ट्रांसमिशन सिस्टम दिया है।

Photo Credit: DJI

DJI ने अपने ड्रोन्स की Mini सीरीज में नई पेशकश की है जिसे DJI Mini 2 SE कहा गया है। यह एंट्री लेवल ड्रोन है जो 2.7K तक वीडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरा के साथ आता है। यह इसके ओरिजनल Mini SE से दोगुनी दूरी तक उड़ सकता है। यह 12 मेगापिक्सल की फोटो खींच सकता है। यह एचडी वीडियो ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें लेवल 5 वाइंड रसिस्टेंस दिया गया है। इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

DJI Mini 2 SE ड्रोन की कीमत, उपलब्धता
DJI Mini 2 SE को कंपनी ने 369 डॉलर की कीमत में लॉन्च किया है। इसे अगले महीने से खरीदा जा सकेगा। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध होगा। 

DJI Mini 2 SE ड्रोन के फीचर्स 
DJI Mini 2 SE ड्रोन में कंपनी ने इन हाउस ऑक्यू सिंक 2.0 ट्रांसमिशन सिस्टम दिया है। इसकी मदद से यह इसके ओरिजनल Mini SE से दोगुनी दूरी तक उड़ सकता है। साथ ही इसके एनहांस्ड वाइफाई की मदद से यह 4 किलोमीटर रेंज तक जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस मॉडल में यूजर ज्यादा स्टेबल वीडियो कैप्चर कर सकता है और ज्यादा दूरी तक का फुटेज रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसके कैमरा सिस्टम की बात करें तो इसमें तीन एक्सिस वाला गिम्बल आता है और 1/2.3 इंच का CMOS सेंसर आता है जिससे 2.7K तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह 12 मेगापिक्सल की फोटो खींच सकता है। यह एचडी वीडियो ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें लेवल 5 वाइंड रसिस्टेंस दिया गया है। यानि कि ड्रोन 10.7 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार वाली हवाओं में भी स्टेबल रहते हुए उड़ान जारी रख सकता है। 
Advertisement

अब इसकी बैटरी लाइफ की भी बात कर लते हैं। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में DJI Mini 2 SE लगभग 31 मिनट तक उड़ सकता है। इससे पहले मॉडल से यह टाइम 1 मिनट ज्यादा है जो कि 30 मिनट तक उड़ान भर सकता था। इसका वजन 249 ग्राम है जो कि पहले आए मॉडल के जितना ही है। इसे एविएशेन अथॉरिटी से रजिस्टर करवाने की भी जरूरत नहीं है, ऐसा कहा गया है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी ड्रोन डिलीवरी की शुरुआत की तैयारी कर दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  2. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  3. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  4. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
  5. WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
  2. JBL Grip स्पीकर भारत में लॉन्च, छोटे स्पीकर में 16W साउंड और 14 घंटे तक प्लेबैक का दावा!
  3. Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
  6. WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत
  7. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  8. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  9. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.