Dispatch लाई मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे बदलाव, जानें कब होगा लॉन्च

Dispatch ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लास्ट माइल स्कूटर के रूप में पेश किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • फ्रंट काउल में यूजर की जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है।
  • स्कूटर में डे-टाइम रनिंग LED लाइट्स भी दी गई हैं।
  • कंपनी ने कॉन्ट्रेक्ट मेन्युफैक्चरर के साथ भी भागीदारी की है।

स्कूटर के 2023 की शुरुआत में मार्केट में आने की बात कही गई है। 

Photo Credit: YouTube Screenshot/Dispatch

इलेक्ट्रिक व्हीकलों की बढ़ती मांग के साथ ही इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल बनाने वाले स्टार्टअप्स की जैसे बाढ़ आ गई है। एक ऐसे ही स्टार्टअप ने एक अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी कर सकते हैं। कहने का मतलब है कि यह एक ऐसा स्कूटर होगा जिसमें यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव कर पाएगा। Dispatch नामक स्टार्टअप ने इस स्कूटर को बनाया है। 

Dispatch ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लास्ट माइल स्कूटर के रूप में पेश किया है। जहां अन्य इवी कंपनियां पारंपरिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही हैं, डिस्पेच ने इससे अलग हटकर मॉड्यूलर स्कूटर बनाने का कदम उठाया है। कंपनी के सभी स्कूटर भारत में बनाए जाएंगे और इन्हें भारत से ही दुनियाभर में सप्लाई किया जाएगा। 

Dispatch के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग पिछले एक साल से चल रही थी और अब कंपनी ने इसे मार्केट में पेश कर दिया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि वह डिस्पेच इलेक्ट्रिक स्कूटर की 60 लाख यूनिट हर साल तैयार करेगी। खबर है कि इसके लिए कंपनी ने कॉन्ट्रेक्ट मेन्युफैक्चरर के साथ भी भागीदारी की है। कंपनी का मकसद मार्केट में ऐसा स्कूटर लाना है जो कीमत में तो कम होगा ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा उपयोगी भी होगा। स्कूटर 2023 की शुरुआत में मार्केट में आने की बात कही गई है। 

Dispatch के इस ई-स्कूटर (Dispatch E-Scooter) के डिजाइन की बात करें तो, इसमें मॉड्यूलर बॉडी फ्रेम दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलैंप भी दिया गया है। स्कूटर में डे-टाइम रनिंग LED लाइट्स भी दी गई हैं।  फ्रंट काउल में यूजर की जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें छोटा मॉड्यूलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। स्कूटर की सीट काफी चौड़ी है। राइडर सीट के नीचे जो बॉक्स दिया गया है उसमें भी काफी स्पेस मिल जाता है और काफी सारा सामान रखा जा सकता है। स्कूटर की बैटरी के लिए सीट के नीचे ही जगह दी गई है। 
Advertisement

कंपनी ने स्कूटर का जो टीजर जारी किया है उसे देखकर पता चलता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के पुर्जे अलग भी किए जा सकते हैं। Dispatch Electric Scooter के खास फीचर्स में इसका स्वैपेबल बैटरी सिस्टम है। यानि कि बैटरी को आसानी से बदला जा सकेगा। स्कूटर में डिस्क ब्रेक का सपोर्ट भी है। कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शेयर्ड और कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट के हिसाब से बनाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dispatch, EV, electric scooter 2022

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  4. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  5. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  7. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  8. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  9. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  10. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.