Delhi Police Warning : कई अकाउंट्स के लिए एक पासवर्ड क्‍यों? दिल्‍ली पुलिस ने दी यह चेतावनी

Delhi Police Warning : द‍िल्‍ली पुलिस का पोस्‍ट कहता है, कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्‍तेमाल करना रिस्‍की हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 12:25 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
  • लोगों से एक ही पासवर्ड ना रखने को कहा
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्‍ट

दिल्‍ली पुलिस ने साइबर सिक्‍योरिटी से जुड़े टिप्‍स भी शेयर किए हैं।

इंटरनेट ने हमारा काम जितना आसान किया है, उतना ही मुश्किल भी। मुश्किल हमारे पासवर्डों को सेफ रखने की, उन्‍हें याद रखने की। बहुत से लोग मल्‍टीपल अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड इस्‍तेमाल करते हैं, ताकि पासवर्ड याद रखने का झंझट ना रहे। यह एक सहूलियत हो सकती है, लेकिन कई बार आपको मुश्किल में डाल सकती है। दिल्‍ली पुलिस ने देशभर के इंटरनेट यूजर्स के लिए एक जरूरी पासवर्ड वॉर्निंग शेयर की है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (X) पर पोस्‍ट की गई चेतावनी में लोगों से कहा गया है कि इंटरनेट यूजर्स कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड इस्‍तेमाल ना करें।   

द‍िल्‍ली पुलिस का पोस्‍ट कहता है, "कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्‍तेमाल करना रिस्‍की हो सकता है। हैकर्स से एक कदम आगे रहें! वीक पासवर्ड से बचें और दोबारा उन्‍हें इस्‍तेमाल ना करें। https://cybercrime.gov.in पर साइबर क्राइम की रिपोर्ट करें। इस पोस्‍ट के साथ एक इमेज भी यूज की गई है, इसमें दिखाया गया है कि भूपेन्द्र जोगी नाम का एक इंटरनेट यूजर इंस्टाग्राम और जीमेल के लिए एक ही पासवर्ड इस्‍तेमाल कर रहा है। 
 

इसके अलावा, दिल्‍ली पुलिस ने साइबर सिक्‍योरिटी से जुड़े टिप्‍स भी शेयर किए हैं। कहा है कि इस फील्‍ड के एक्‍सपर्ट भी गलतियां कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप एक मजबूत पासवर्ड रखें और अपनी साइबर सिक्‍योरिटी को बनाए रखें। इस पोस्‍ट के साथ दिल्‍ली पुलिस ने दो न्‍यूजपेपरों की कटिंग शेयर की है। इसमें बताया गया है कि एक टेक एक्‍सपर्ट को ई-स्‍कैम से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जबकि एक रिटायर्ड कर्नल को ऐसे ही एक अन्‍य मामले में ढाई करोड़ रुपये गंवाने पड़े।  
Advertisement
 

गौरतलब है कि वीक पासवर्ड कई बार लोगों की मुश्किल बढ़ाते हैं। कई लोगों को इस वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों को रिपोर्ट करने के लिए दिल्‍ली पुलिस की डेडिकेटेड वेबसाइट http://cybercrime.gov.in है। इस वेबसाइट पर साइबर क्राइम की घटना को रिपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा 1930 नंबर डायल करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.