Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें

Air Pollution से बचने के लिए N95, N99 या KN95 में से कौन-सा मास्क खरीदना चाहिए? जानें इनकी फिल्ट्रेशन क्षमता और सही मास्क चुनने का तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2026 13:22 IST
ख़ास बातें
  • N95, N99 और KN95 मास्क की फिल्ट्रेशन क्षमता में जानें अंतर
  • सर्जिकल मास्क बारीक प्रदूषण कणों से पर्याप्त बचाव नहीं करता
  • - मास्क खरीदते समय फिटिंग और सर्टिफिकेशन का रखें खास ध्यान

Air Pollution से बचाव के लिए N95, N99 और KN95 मास्क में सही ऑप्शन चुनना जरूरी है

Photo Credit: AI Generated

दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) के बीच घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खराब AQI में हवा के साथ PM2.5 और PM10 जैसे बारीक प्रदूषक (Pollutants) सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। ऐसे में बाहर निकलते समय सही मास्क पहनना जरूरी हो जाता है। हालांकि, बाजार में N95, N99 और KN95 जैसे कई तरह के मास्क मिलते हैं। इनके नाम और फिल्ट्रेशन क्षमता भी अलग-अलग होती है। ऐसे में सवाल है कि प्रदूषण से बचने के लिए इनमें से कौन-सा मास्क खरीदना चाहिए और मास्क लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

N95 मास्क क्या है?

N95 मास्क हवा में मौजूद कम से कम 0.3 माइक्रोन के टेस्ट एयरोसोल कणों (Aerosol particles) में से कम से कम 95 प्रतिशत को फिल्टर करने का स्टैंडर्ड पूरा करता है। इसमें मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन मटीरियल का इस्तेमाल होता है, जो हवा में मौजूद बारीक कणों को रोकने में मदद करता है। प्रदूषण के दौरान PM2.5 से बचाव के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, इसके लिए मास्क का चेहरे पर अच्छी तरह फिट होना जरूरी है। NIOSH-अप्रूव्ड N95 मास्क खरीदते समय उसकी प्रमाणिकता जरूर जांचें।

Advertisement

N99 मास्क क्या है?

N99 मास्क भी N95 की तरह ही काम करता है, लेकिन इसकी फिल्ट्रेशन क्षमता ज्यादा होती है। यह 0.3 माइक्रोन के टेस्ट एयरोसोल कणों में से कम से कम 99 प्रतिशत को फिल्टर करने का स्टैंडर्ड पूरा करता है। हालांकि, इसकी ज्यादा फिल्ट्रेशन क्षमता का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में यह N95 से बेहतर सुरक्षा देगा। अगर मास्क चेहरे पर ठीक से फिट नहीं होता, तो किनारों से प्रदूषित हवा अंदर जा सकती है।

KN95 मास्क क्या है?

KN95 मास्क चीन के GB2626 स्टैंडर्ड के तहत तैयार किया जाता है। यह भी 0.3 माइक्रोन के टेस्ट एयरोसोल कणों में से कम से कम 95 प्रतिशत को फिल्टर करने का मानक पूरा करता है। इसका इस्तेमाल भी प्रदूषण के दौरान किया जा सकता है। हालांकि, बाजार में नकली KN95 मास्क भी मिलते हैं, इसलिए खरीदते समय निर्माता और संबंधित सर्टिफिकेशन की जानकारी जरूर जांचें।

Advertisement

सर्जिकल मास्क प्रदूषण से बचाएगा?

सर्जिकल मास्क मुख्य रूप से छींटों और बड़ी बूंदों से बचाव के लिए तैयार किए जाते हैं। ये चेहरे पर N95 या KN95 की तरह टाइट फिट नहीं होते। ऐसे में इनके किनारों से हवा अंदर जा सकती है। इसलिए PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषकों से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क पर निर्भर रहना सही नहीं है।

Advertisement

मास्क खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

प्रदूषण से बचने के लिए मास्क खरीदते समय सिर्फ N95 या N99 लिखा होना काफी नहीं है। ऐसा मास्क चुनें जो नाक, मुंह और ठुड्डी को अच्छी तरह कवर करे। पहनने के बाद नाक के आसपास और चेहरे के किनारों से हवा लीक नहीं होनी चाहिए। नॉक पर आने वाली क्लिप और सर के पिछले हिस्से में आने वाला स्ट्रैप एडजस्टेबल होने चाहिए। दाढ़ी होने पर मास्क की सील प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा मास्क को हमेशा साफ और सूखी जगह पर रखें।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  3. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  4. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  5. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  6. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  8. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  9. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  10. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.