सिंगल चार्ज में 300km तक रेंज वाला OTUA इलेक्ट्रिक कार्गो लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी का कहना है कि कार्गो इंडस्ट्री में अब तक का सबसे ज्यादा लोड ढोने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार्गो के लिए कंपनी की ओर से प्री-बुकिंग ओपन कर दी गई है
  • 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी डिलीवरी
  • कार्गो में स्वैपेबल बैटरी फीचर भी दिया गया है

OTUA EV की कीमत 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

Photo Credit: Dandera electric

Electric Vehicle टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेग्मेंट के साथ-साथ अब थ्री-व्हीलर और कार्गो में भी पॉपुलर होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक कार्गो दांडेड़ा वेंचर्स (Dandera Ventures) की ओर से भारत में लॉन्च किया गया है। इसे OTUA नाम दिया गया है। OTUA EV में 300 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है। यानि एक बार के फुल बैटरी चार्ज में इसे 300 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने यह रेंज टॉप वेरिएंट के लिए दी है। इसके बेस वेरिएंट के बारे में निर्माता कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 165 किलोमीटर तक जा सकता है। कंपनी के इस ईवी में 12.8kW की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 
 

OTUA EV price, availability

OTUA इलेक्ट्रिक कार्गो (Electric cargo) की कीमत 3.5 लाख रुपये से शुरू होकर 5.5 लाख रुपये तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए कंपनी की ओर से प्री-बुकिंग ओपन कर दी गई है। कंपनी का कहना है कि कार्गो डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही से शुरू हो जाएगी। शुरुआत में इस ई-व्हीकल को दिल्ली एनसीआर, गुजरात और महाराष्ट्र में उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्गो के बारे में और अधिक जानकारी कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर दी गई है। 
 

OTUA EV features

OTUA इलेक्ट्रिक कार्गो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.8kW की बैटरी दी गई है। यह एक लिथियम आयन बैटरी है। इसमें 183CC वॉल्यूम 900 किलोग्राम की क्षमता के साथ दिया गया है। कंपनी का कहना है कि कार्गो इंडस्ट्री में अब तक का सबसे ज्यादा लोड ढोने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसके खास फीचर्स में इसका एयर कंडीशन भी है और साथ में ड्राइवर के लिए केबिन में भी काफी जगह दी गई है। 

OTUA को लॉजिस्टिक कंपनियों और लास्ट माइल डिलीवरी सर्विसेज के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। इसके व्हील स्टील के बने हैं और तीनों ही पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा कार्गो में स्वैपेबल बैटरी फीचर भी दिया गया है। यानि कि दूर दराज के इलाकों में चार्जिंग स्टेशन न होने पर इसमें दूसरी बैटरी को बदलकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OTUA EV, OTUA EV price, OTUA EV features, Electric Cargo

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.