80 Km की रेंज देता है Dragonfly इलेक्ट्रिक हाइपरस्कूटर, जानें इसकी कीमत

D-Fly Dragonfly हाइपरस्कूटर के दो मॉडल आएंगे DF और DFX, जो क्रमशः 1,868 डॉलर (करीब 1.53 लाख रुपये) और 2,241 डॉलर (करीब 1.82 लाख रुपये) में लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • यह 40km/h की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है
  • Indegogo कैंपेन में इसकी शुरुआती कीमत 1,868 डॉलर (करीब 1.53 लाख रुपये) है
  • ड्रैगनफ्लाई की दो 550W इलेक्ट्रिक मोटर इसे 1.65kW की पीक पावर देती हैं

Dragonfly हाइपरस्कूटर की कीमत क्राउडफंडिंग कैंपेन के खत्म होने के बाद बढ़ जाएगी

लंदन स्थित D-Fly नाम की एक कंपनी Dragonfly हाइपरस्कूटर पेश किया है। यह दुनिया का पहला हाइपरस्कूटर बताया जा रहा है, जिसे फिलहाल क्राउडफंडिंग पर लिस्ट किया गया है। नए स्टैंडिंग ई-स्कूटर में 4-व्हील ड्यूल इंडिपेंडेंट डैम्प्ड सस्पेंशन मिलते हैं और कंपनी का दावा है कि यह 40km/h की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, यह सिंगल चार्ज में 80 Km की रेंज देने में भी सक्षम होगा, जो एक ई-स्कूटर के लिहाज से अच्छी रेंज है।

D-Fly Dragonfly हाइपरस्कूटर को Indegogo क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत पेश किया गया है। इसके दो मॉडल आएंगे DF और DFX, जो क्रमशः 1,868 डॉलर (करीब 1.53 लाख रुपये) और 2,241 डॉलर (करीब 1.82 लाख रुपये) में लिस्टेड हैं। ड्रैगनफ्लाई हाइपरस्कूटर के दोनों मॉडलों की मूल कीमत इंडिगोगो अर्ली बर्ड कीमतों से अधिक होगी। यह कैंपेन अक्टूबर 2022 के अंत तक चलेगा।
Advertisement

जैसा कि कंपनी ने दावा किया है, Dragonfly दुनिया का पहला हाइपरस्कूटर है। ब्रांड का कहना है कि यह हाइपरस्कूटर इनोवेशन प्रतिनिधित्व करता है। यह बेहद आधुनिक डिजाइन के साथ आता है, जो आपको पहली नजर में आकर्षित करेगा। इसमें खड़े होने के लिए फ्लैट बोर्ड डिजाइन मिलता है और यह चार पहियों के साथ आता है। शहरों में आरामदायक सफर के लिए यह एक अच्छा डिजाइन लगता है।

ड्रैगनफ्लाई हाइपरस्कूटर में दो 550W मोटर हैं जो इसके पहियों को 1.65kW की पीक पावर प्रदान करती हैं। स्कूटर की टॉप स्पीड 40 kmph तक पहुंच सकती है। स्कूटर में 3.5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, ड्राइव मोड, बैटरी स्टेटस, स्पीड आदि जानकारी दिखाएगा। इसमें GPS ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है। ड्रैगनफ्लाई में 10-इंच के न्यूमैटिक रबर टायर मिलते हैं, जो राइडिंग के दौरान संतुलन के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने में यह ई-स्कूटर 80 km की  रेंज देने में सक्षम होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hyperscooter, Electric hyperscooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.