फ्री मूवी देखने की आदत डाल सकती है आपको खतरे में, सरकार ने Pikashow ऐप से किया सावधान

अगर आपको फ्री मूवी देखने की आदत है और ऑनलाइन किसी भी साइट या ऐप से कंटेंट देखे लग जाते हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Pikashow ऐप का उपयोग करना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है।
  • Pikashow ऐप पर कंटेंट देखने वाले व्यूअर्स का डाटा खतरे में पड़ सकता है।
  • Pikashow ऐप आपके फोन में मेलवेयर या स्पाईवेयर डाल सकता है।

पायरेटेड कंटेंट देखना क्राइम है।

Photo Credit: Unsplash/Kevin Woblick

अगर आपको फ्री मूवी देखने की आदत है और ऑनलाइन किसी भी साइट या ऐप से कंटेंट देखे लग जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां आप फ्री के चक्कर में पायरेटेड कंटेंट देख रहे हैं जो कि क्राइम है। अगर आप भी Pikashow ऐप से फ्री में कंटेंट देखते हैं तो आप सिर्फ मूवी नहीं देख रहे हैं बल्कि आप क्राइम कर रहे हैं। इसके साथ-साथ आपका फोन और आप दोनों ही खतरे में पड़ सकते हैं। हाल ही में X पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक साइबर सुरक्षा जागरूकता पहल CyberDost ने यूजर्स को Pikashow से सावधान किया है। Cyber Dost एक्स पर नागरिकों को ऑनलाइन खतरों जैसे फिशिंग, मैलवेयर और फ्रॉड से बचाव के लिए जानकारी और सलाह देता है, जिससे लोग डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकते हैं और साइबर अपराधों की रिपोर्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Pikashow ऐप कैसे आपको खतरा पहुंचा सकता है।

CyberDost I4C ने X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि “Free movies” के लालच में अपने डाटा और सिक्योरिटी को खतरे में न डालें। Unknown apps से pirated content देखना आपको cyber risk और legal trouble में डाल सकता है। सोच समझकर इंस्टॉल करें। प्रायरेसी एक क्राइम है।

Advertisement

Pikashow ऐप से कैसे होगा खतरा
Pikashow ऐप का उपयोग करना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है।
Pikashow ऐप पर लाखों लोग मूवी देखते हैं, लेकिन इस पर जो कंटेंट मौजूद है वो असली नहीं है बल्कि पायरेटेड है।
पिकाशो ऐप पर कंटेंट देखने वाले व्यूअर्स का डाटा खतरे में पड़ सकता है।
यह ऐप आपके फोन में मेलवेयर या स्पाईवेयर डाल सकता है।
इस ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स की बैंकिंग इंफॉर्मेशन लीक हो सकती है।
यहां पर कंटेंट देखने वाले यूजर्स पर लीगल एक्शन भी हो सकता है।

Pikashow क्या है?
पिकाशो ऑनलाइन मौजूद एक थर्ड-पार्टी ऐप है जो यूजर्स को फिल्म, वेब सीरीज, लाइव टीवी, स्पोर्ट्स समेत अन्य वीडियो कंटेंट की फ्री स्ट्रीमिंग के साथ-साथ डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह एक पायरेटेड (कॉपीराइटेड) कंटेंट ऐप है, जिसके चलते गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसमें डाटा लीक और मैलवेयर जैसे खतरे रहते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pikashow, CyberDost, Free Movies, Pirated Content, Cyber Risk, Piracy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.