COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत

COLORFUL टेक्नोलॉजी ने नया लैपटॉप COLORFUL Rimbook L1 Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • COLORFUL Rimbook L1 Plus में 16 इंच की IPS 2.5K डिस्प्ले दी गई है।
  • COLORFUL Rimbook L1 Plus में AMD Ryzen 7 7735HS प्रोसेसर है।
  • COLORFUL Rimbook L1 Plus में 65Wh की बैटरी दी गई है।

COLORFUL Rimbook L1 Plus में 16 इंच की IPS 2.5K डिस्प्ले है।

Photo Credit: COLORFUL

COLORFUL टेक्नोलॉजी ने नया लैपटॉप COLORFUL Rimbook L1 Plus लॉन्च कर दिया है। स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और आम यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए Rimbook L1 Plus में AMD Ryzen प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप मुश्किल प्रोडक्टिविटी टास्क, मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट के लिए के लिए बेहतर विकल्प साबित होता है। इस लैपटॉप में एक बेहतरीन मैट मेटल टॉप कवर है, जो इसे प्रीमियम लुक और फील देता है। आइए Rimbook L1 Plus लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

COLORFUL Rimbook L1 Plus Price

COLORFUL Rimbook L1 Plus की कीमत और उपलब्धता के बारे में जल्द ही खुलासा होगा।

COLORFUL Rimbook L1 Plus Features & Specifications

COLORFUL Rimbook L1 Plus में 16 इंच की IPS 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2560×1600 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.52% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 100% sRGB कलर गैमट है। फुल sRGB कवरेज फोटोग्राफर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स और वीडियो एडिटर्स के लिए बहुत काम आता है, क्योंकि इससे बेहतर कलर एक्यूरेसी और कंसिस्टेंसी के साथ कंटेंट देखने और एडिट करने की सुविधा मिलती है। हाई-रेजॉल्यूशन पैनल के साथ क्रिएटर्स ज्यादा शार्प इमेज, सटीक एडिटिंग और क्रिएटिव वर्क के लिए ज्यादा वर्कस्पेस का आनंद ले सकते हैं।

यह लैपटॉप विडोंज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7735HS प्रोसेसर दिया गया है और AMD Radeon 680M ग्राफिक्स है। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5-6400 स्टोरेज और 512GB PCIe Gen4 NVMe SSD है। Rimbook L1 Plus में WPS Office प्री-इंस्टॉल आता है, जिससे यूजर्स को डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन बनाने के लिए जरूरी प्रोडक्टिविटी टूल्स मिलते हैं। ऑफिस वर्क, स्कूल हो या पर्सनल यूज के लिए यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त ऑफिस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस लैपटॉप में 65Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W USB टाइप-सी PD चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस लैपटॉप की मोटाई 16.65 मिमी और 1.4 किलो है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.