Most Read Articles 2023: ChatGPT, IPL समेत Wikipedia पर इस साल छाए 'जवान', 'पठान'! टॉप 5 में दो भारत के!

 टॉप 10 आर्टिकल्स में शाहरुख खान की फिल्म पठान, और जवान का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • टॉप 5 में Oppenheimer भी शामिल है।
  • विकीपीडिया को 2023 में शुरू से अंत तक 84 अरब व्यूज मिले हैं।
  • ChatGPT को इसमें 49,490,406 पेज व्यूज मिले हैं।

Wikipedia पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले टॉप 5 आर्टिकल में भारत से 2023 Cricket World Cup और Indian Premier League शामिल है।

नया साल 2024 (New Year 2024) आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। पुराने साल के खत्म होने से पहले उसके बारे में कई चीजें याद की जाती हैं। जैसे साल में क्या क्या खास हुआ। इसी तरह Wikimedia Foundation की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें Wikipedia पर 2023 में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेख (आर्टिकल) के बारे में बताया गया है। इनमें ChatGPT सबसे टॉप पर है। यानी ChatGPT के बारे में सबसे ज्यादा पढ़ा गया। उसके बाद 2023 में होने वाली मौतों (Deaths in 2023) के बारे में पढ़ा गया। टॉप 5 में दो आर्टिकल भारत से भी हैं। 

2023 में Wikipedia पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले टॉप 5 आर्टिकल में भारत से 2023 Cricket World Cup और Indian Premier League (IPL) शामिल है। इसके अलावा टॉप 5 में Oppenheimer भी शामिल है। इंग्लिश विकीपीडिया को 2023 में शुरू से अंत तक 84 अरब व्यूज मिले हैं। ChatGPT को इसमें 49,490,406 पेज व्यूज मिले हैं। दूसरे नम्बर पर Deaths in 2023 को 42,666,860 व्यूज मिले हैं।

 टॉप 10 आर्टिकल्स में शाहरुख खान की फिल्म पठान, और जवान का नाम भी शामिल है। जवान को 21,791,126 पेज व्यूज मिले हैं जबकि पठान को 19,932,509 पेज व्यूज मिले हैं। इससे पहले गूगल ने भी ऐसी ही एक लिस्ट जारी की थी। Google ने 2023 के बेस्ट ऐप्स के बारे में लिस्ट जारी की थी। भारत में Google Play Store पर टॉप गेम्‍स और ऐप्‍स के नाम इस लिस्ट में बताए गए थे। 

Google Play Best of 2023 अवॉर्ड्स में उन ऐप्‍स पर फोकस किया गया है, जो यूजर्स की पर्सनल ग्रोथ, मेंटल हेल्‍थ, सेल्‍फ-केयर और ऑनलाइन शॉपिंग में मदद करते हैं। गूगल ने यह भी बताया कि कई डेवलपर्स अपने ऐप में लर्निंग और वेलनेस को लाने के लिए AI का फायदा उठा रहे हैं। जिन ऐप्‍स को Google Play Best of 2023 में जगह मिली, उनमें स्विफ्टचैट, स्टिमुलर और लेवल सुपरमाइंड जैसे नाम भी शामिल हैं। गूगल ने इस साल बेस्‍ट ऐप ऑफ द ईयर का खिताब लेवल सुपरमाइंड (Level SuperMind) को दिया। वहीं, यूजर्स चॉइस ऐप के रूप में ‘THAP : योर हैपीनेस जिम' को चुना गया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.