भारत में पहली बार जनगणना होगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, नागरिक खुद भर पाएंगे फॉर्म

भारत सरकार देश में 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 16:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत सरकार देश में 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है।
  • भारत में 16वीं जनगणना के लिए सरकार जल्द ही अलग पोर्टल पेश करने वाली है।
  • जनगणना के लिए पोर्टल पर नागरिक खुद अपना फॉर्म भर पाएंगे।

Census 2027 ऑनलाइन होगी।

Photo Credit: Unsplash/Varun Gaba

भारत सरकार देश में 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी। इसका मतलब है कि नागरिक खुद अपना फॉर्म भर पाएंगे। आगामी जनगणना के लिए खुद अपनी गणना के लिए एक अलग वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। यह पोर्टल राष्ट्रीय गणना के दोनों फेज के लिए काम करेगा। नागरिक देश की पहली डिजिटल जनगणना में अपने एंड्रॉइड और एप्पल आईफोन के जरिए मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके डाटा उपलब्ध करवाएंगे, जिन्हें गणनाकर्ता एकत्रित करेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत की 16वीं जनगणना
देश में जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से यह 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। सरकार ने जिसके लिए 16 जून को राजपत्र अधिसूचना जारी की थी। भारत के रजिस्ट्रारर जनरल ने हर फेज के लिए तीन लेवल वाली मुख्य और जरूरत के आधार पर ट्रेनिंग की व्यवस्था की है, जिसमें नेशनल ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर शामिल हैं। इस बड़े कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर करीब 34 लाख गणनाकर्ताओं और सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग देंगे।

नागरिक खुद भर पाएंगे फॉर्म
यह देश में पहली बार होने जा रहा है कि जब नागरिकों को एक अलग वेब पोर्टल के जरिए खुद अपनी गणना करने का मौका मिलेगा। यह जनगणना के दोनों फेज हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस (HLO) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध होगा। डिजिटल जनगणना पहल जनगणना को डिजिटल और मॉडर्न बनाने का एक प्रयास है। पहली बार डाटा एकत्रित करने और उसे इलेक्ट्रॉनिक तौर पर सेंट्रल सर्वर पर भेजने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। इससे जनगणना डाटा जल्दी उपलब्ध होगा।

नागारिकों का डाटा रहेगा सुरक्षित
Advertisement
टेक्नोलॉजी के इस दौर में ऑनलाइन खतरा काफी बढ़ गया है तो ऐसे में डाटा सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए बहुत ही सख्त डाटा सिक्योरिटी नियम लागू किए जाएंगे। इनके चलते डाटा कलेक्ट करने, उसके ट्रांसमिशन और स्टोरेज के दौरान कोई भी खतरा नहीं रहेगा। आपको बता दें कि जनगणना जिलों, उप जिलों, तहसीलों, तालुकाओं और पुलिस स्टेशनों जैसे प्रशासनिक यूनिट की सीमा तय होने के 3 माह बाद ही हो सकती है।

कब शुरू होगी जनगणना
Advertisement
हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी और उसके बाद फेज 2 को 1 फरवरी, 2027 से शुरू किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या गणना (PE) की जाएगी। आगामी जनगणना में परिवार के सदस्यों की जातियों की गणना होगी। 2027 की जनगणना 1 मार्च, 2027 को शुरू होने की उम्मीद है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों में 1 अक्टूबर, 2026 को शुरू होगी।

यह कौन सी जनगणना है?

देश में जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से यह 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।

16वीं जनगणना कैसे होगी?

भारत सरकार देश में 2027 में 16वीं जनगणना करने वाली है जो कि पहली बार ऑनलाइन होगी।

16वीं जनगणना कब शुरू होगी?

हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी और उसके बाद फेज 2 को 1 फरवरी, 2027 से शुरू किया जाएगा।

जनगणना में नागरिक फॉर्म कैसे भरेंगे?

यह देश में पहली बार होने जा रहा है कि जब नागरिकों को एक अलग वेब पोर्टल के जरिए खुद अपनी गणना करने का मौका मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.