CBSE 12th Result 2017: ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक पहले की तरह रिज़ल्ट CBSE की वेबसाइट पर ज़ारी किए गए। बता दें कि सीबीएसई की ओर से 2017 की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने में करीब एक हफ्ते की देरी हुई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2017 14:22 IST
ख़ास बातें
  • 12वीं कक्षा के नतीजे 24 मई को ज़ारी हो सकते हैं
  • CBSE Class 12 2017 के रिज़ल्ट ऑनलाइन जांचने के हैं कई विकल्प
  • 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा में 10.98 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक  पहले की तरह रिज़ल्ट CBSE की वेबसाइट पर ज़ारी किए गए। बता दें कि सीबीएसई की ओर से 2017 की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने में करीब एक हफ्ते की देरी हुई। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए इंतज़ार की घड़ी लंबी हुई। CBSE Class 12 के रिज़ल्ट की बात करें तो, आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसईडॉटनिकडॉटइन पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

12वीं के रिज़ल्ट की घोषणा 28 मई, रविवार को हुई। अगर आप CBSE Class 12 2017 के रिज़ल्ट ऑनलाइन जांचना चाहते हैं तो आपके पास कुछ विकल्प हैं: 
  1. पहले की तरह नतीजे इन वेबसाइट www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर ज़ारी किए गए हहैं।
  2. सीबीएसई डिजिलॉकर के ज़रिए 12वीं क्लास के डिजिटल मार्क शीट उपलब्ध कराएगी। डिजिलॉकर अकाउंट का ब्योरा विद्यार्थियों को उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो सीबीएसई के साथ रजिस्टर है।
  3. सीबीएसई क्लास 12 के नतीजे आईवीआर के ज़रिए भी उपलब्ध होंगे। आप चाहें तो 011-24300699 या 011-28127030 पर कॉल करके अपना रिज़ल्ट जान सकते हैं। आईवीआर नंबर पर कॉल करने के बाद आपको बताए जा रहे निर्देशों का पालन करना होगा।
  4. सीबीएसई क्लास 12 के नतीज़ों को हर स्कूल को ईमेल भी करती है। स्कूल में वहां के छात्रों के मार्क्स भेजे जाते हैं। आप चाहें तो अपने स्कूल जाकर भी क्लास 12 के नतीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इस साल 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा में 10.98 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया है। अगर आप एक बार में नतीजे देखने में सफल नहीं हो पाते हैं तो आप उस पेज को बार-बार रिफ्रेश करते रहें। इसके अलावा सीबीएसई रोल नंबर और स्कूल कोड अपने साथ रखें, इनकी ज़रूरत पडे़गी।

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की एमिटी स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने टॉप लिया है। चंडीगढ़ की भूमि सावंत डे दूसरे स्थान पर रही हैं। चंडीगढ़ के भवन विद्यालय के आदित्य जैन और मन्नत लूथरा 99.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बोर्ड ने कहा कि 2017 में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 82 फीसदी हो गया है, जबकि पिछले साल यह 83.05 फीसदी था। इस साल 8,37,229 छात्र उत्तीर्ण होने में सफल रहे।
Advertisement

सीबीएसई ने 25 अप्रैल को मॉडरेशन नीति को हटाने का प्रस्ताव दिया था, इससे इस साल नतीजों में देरी हुई है। हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए रोक दिया कि खेल के नियम अंतिम समय में नहीं बदले जा सकते। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में भी देरी हुई थी। और परीक्षा एक मार्च की जगह 9 मार्च से शुरू हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.