Byju's निकालेगी 1000 कर्मचारी! 6 महीने के भीतर करने जा रही दूसरी छंटनी

एजुकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी Byju's पिछले 6 महीनों के भीतर दूसरी बार छंटनी करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2023 09:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 1 हजार से ज्यादा लोगों को निकालने जा रही है
  • 150 मार्केटिंग मैनेजर भी निकाले जाएंगे
  • सबसे ज्यादा असर सेल्स और मार्केटिंग टीम पर होगा

एजुकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी Byju's पिछले 6 महीनों के भीतर दूसरी बार छंटनी करने जा रही है।

Byju's अपने वर्कफोर्स में से 1000 लोगों की छंटनी और कर सकती है। लगभग 6 महीने पहले कंपनी ने 5000 लोगों को नौकरी से हटाया था। टेक कंपनियों में लगातार कर्मचारियों की छंटनी जारी है। लेकिन अब एजुकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी Byju's भी इसमें शामिल हो गई है। छंटनी का कारण कॉस्ट कटिंग बताया जा रहा है। 

एजुकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी Byju's पिछले 6 महीनों के भीतर दूसरी बार छंटनी करने जा रही है। कंपनी 1 हजार से ज्यादा लोगों को निकालने जा रही है, ऐसी खबर सामने आई है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के देश में 280 ट्यूशन सेंटर हैं। इनमें से हरेक में से सेल्स और मार्केटिंग से 2 लोगों को निकालने का फैसला किया गया है। मार्केटिंग मैनेजरों को इसके लिए आदेश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा 150 मार्केटिंग मैनेजर भी निकाले जाएंगे। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा असर सेल्स और मार्केटिंग टीम पर पड़ने वाला है। यहां तक कि सेल्स से जुड़े कई सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर कंपनी के बेंगरलुरू हेडक्वार्टर को छोड़कर जा भी चुके हैं। वहीं, कंपनी ने कहा है कि वह निकाले गए लोगों को सपोर्ट करने के लिए 2 महीने की सैलरी भी देगी। लेकिन कंपनी में कैश की बड़ी कमी बताई गई है।  

हाल ही में कंपनी को लेकर एक विवाद सामने आया था जिसमें कहा गया था कि Byju's उधार देने वालों से लिए 1.2 बिलियन डॉलर के लोन की पेमेंट आगे अब नहीं करेगी। जिससे कयास लगाया गया कि कंपनी का भविष्य खतरे में आ सकता है। कंपनी को सोमवार को 4 करोड़ डॉलर का ब्याज चुकाना था, जो कि इसने नहीं चुकाया। 6 जून को इसने न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में इसी लोन से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई है। कहा जाने लगा कि कंपनी की वित्तीय हालत बहुत पतली हो गई है। लेकिन Byju's ने इस तरह की सभी अफवाहों का खंडन किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.