Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

Boat ने आज अपने चार्जिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Apex Powerbank सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Boat PB332 MagnaCharge की शुरुआती कीमत ₹1,999 है।
  • Boat Apex PB400 की शुरुआती कीमत ₹2,199 है।
  • Boat PB400 Pro की शुरुआती कीमत ₹2,599 है।

Boat Apex Powerbank Series

Photo Credit: Boat

Boat ने आज अपने चार्जिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Apex Powerbank सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Boat PB332 MagnaCharge, Boat Apex PB400, Boat Apex PB445 और Boat PB400 Pro शामिल किए गए है। नए पावर बैंक अलग-अलग चार्जिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। आइए Boat Apex Powerbank सीरीज, उसके डिजाइन और खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Boat Apex Powerbank Series Price

Boat Apex Powerbank सीरीज में PB332 MagnaCharge की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। यह आर्कटिक व्हाइट, नॉयर ब्लैक और स्ट्रॉम ब्लू कलर में आता है।
Boat Apex PB400 की शुरुआती कीमत ₹2,199 है। यह नॉयर ब्लैक और स्ट्रॉम ब्लू कलर में मिलता है।
Boat PB400 Pro की शुरुआती कीमत ₹2,599 है। यह डिवाइस निम्बस ब्लू और शेडो ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
Boat Apex PB445 की कीमत ₹2,899 है और यह फैंटम ब्लैक और टेंपेस्ट ब्लू कलर में उपलब्ध हो सकता है।
Apex Powerbank सीरीज की बिक्री Boat की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी।

Advertisement

Boat Apex Powerbank Series Features

Boat Apex PB400 और PB400 Pro में 20,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W टू-वे  वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये QC 3.0, पावर डिलीवरी और PPS का सपोर्ट करते हैं। इनमें PB400 बिल्ट इन टू-वे टाइप सी केबल, टाइप सी पोर्ट और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है, जिससे 3 डिवाइस तक एक साथ चार्ज हो सकते हैं। PB400 Pro में बिल्ट इन टाइप सी केबल के साथ ग्लास टॉप और डिजिटल डिस्प्ले मिलती है।

Boat Apex PB445 में 20,000mAh की बैटरी है जो कि 45W टू-वे टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह QC 3.0, पावर डिलीवरी और पीपीएस से लैस किया गया है। इसमें बिल्ट इन टू-वे टाइप सी केबल के साथ यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है। यह पावर बैंक एंटी स्लिप बॉडी और ग्लास टॉप से लैस किया गया है।

Advertisement

Boat Apex PB332 MagnaCharge में 10,000mAh की बैटरी आती है जो कि 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ 22.5W टू-वे वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके साथ यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है। इसमें मैग्नाचार्ज रिंग दी गई है जो कि उन डिवाइस में चार्जिंग में मदद करता है, जिनमे बिल्ट इन मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.