BMW की 190hp डीजल इंजन वाली नई BMW 520d M Sport कार लॉन्च, जानें कीमत

BMW ने 5 सीरीज में लेटेस्ट 520d M Sport को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • रियर में डिजाइन की बात करें तो यह अब ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ दिया है
  • इसमें 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
  • इसमें 2 लीटर डीजल इंजन है जिसके लिए 190hp की पावर बताई गई है।

BMW ने 5 सीरीज में लेटेस्ट 520d M Sport को लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: carwale

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी BMW 5 Series में नया मॉडल पेश किया है। बीएमडब्ल्यू इंडिया (BMW India) ने BMW 520d M Sport को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी ने कार के फ्रंट लुक को अपडेट किया है। मॉडल में 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के करीब है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इस मॉडल के साथ किन खास फीचर्स और अपग्रेड की पेशकश की है। 
 

BMW 520d M Sport की कीमत

BMW ने 5 सीरीज में लेटेस्ट 520d M Sport को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 68.90 लाख रुपये रखी है। इसके फीचर्स और कीमत को देखें तो कार के मुकाबले में मार्केट में लेक्सस ईएस, जगुआर एक्सएफ और ऑडी ए6 आदि कारें मौजूद हैं। 
 

BMW 520d M Sport के फीचर्स

बीएमडब्ल्यू 520डी एम स्पोर्ट में कंपनी ने फ्रंट लुक के साथ अपडेट किया है। इसमें रियर में डिजाइन की बात करें तो यह अब ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया गया है। यानि कि फ्रंट और रियर बम्पर में लुक के साथ बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें क्रॉम एग्जॉस्ट और एम-स्पेसिफिक एलिमेंट्स जैसे ब्लू ब्रेक कैलिपर और फेंडर पर एम बैज दिया गया है। 

कार के भीतरी फीचर्स की बात करें तो  BMW की इस नई कार में एम बैजिंग वाले डोर सिल मौजूद हैं और एम स्पेक लैदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। अन्य फीचर्स में हेड्स अप डिस्प्ले, हार्मन कॉर्डन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। पावरट्रेन के साथ कंपनी के कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इसमें 2 लीटर डीजल इंजन है जिसके लिए 190hp की पावर बताई गई है। इंजन में 8 स्पीड वाला ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होने की बात कही गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  4. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  8. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  10. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.