भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मुफ्त वाई-फाई सेवा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016 09:38 IST
मुंबई मध्य के बाद भारतीय रेल की संचार इकाई रेलटेल ने गूगल के साथ भागीदारी से रविवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर उच्च गति वाली सार्वजनिक मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू की।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ वाई-फाई सेवा शुरू की जिसका फायदा भुवनेश्वर स्टेशन पर हर दिन आने वाले 1.4 लाख आगंतुकों को मिलेगा।

मंत्री ने घोषणा की है कि इस साल जुलाई में भगवान जगन्नाथ की वाषिर्क रथ यात्रा के पहले इसी तरह की सेवा पुरी रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध करायी जाएगी। देशभर के 400 रेलवे स्टेशनों पर यह परियोजना शुरू की जाएगी।

कालाहांडी जिले में नरला से प्रस्तावित रेल वैगन मरम्मत फैक्टरी को स्थानांतरित करने के कथित कदम के खिलाफ स्टेशन के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दोनों मंत्रियों ने बिना बजटीय आवंटन के परियोजना की घोषणा करने के लिए संप्रग सरकार की आलोचना की।

सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने जो कहा वह किया। लेकिन उन्होंने (संप्रग सरकार) बिना बजटीय प्रावधानों के परियोजना की घोषणा कर दी। ‘गुलाबी किताब’ में नरला परियोजना का जिक्र नहीं है। राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसकी घोषणा की गयी।’’
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bhubaneswar, railway station
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  2. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  3. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  4. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  5. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  6. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  7. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  8. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  10. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.