Shark Tank India के जज और BharatPe के फाउंडर Ashneer Grover और उनकी पत्नी के खिलाफ 88 करोड़ का मुकदमा दायर!

मुकदमे में ग्रोवर के बहनोई, उसके पिता और उसके भाई सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी समन जारी किया गया है। यदि ये सभी दोषी पाए जाते हैं, तो इन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 12:15 IST
ख़ास बातें
  • BharatPe ने ग्रोवर के खिलाफ कुल 17 मामलों में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की
  • पत्नी माधुरी जैन और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी इस मुकदमे में
  • यदि रिश्तेदार दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है

केस में ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन का नाम भी है, जो BharatPe में कंट्रोल हेड के पद पर थीं

BharatPe ने अपने पूर्व एमडी और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनके परिवार के खिलाफ कथित धोखाधड़ी और पैसों के गबन के लिए आपराधिक मुकदमा दायर किया है। 88.67 करोड़ रुपये के लिए दायर इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) और परिवार के अन्य सदस्यों ने फर्जी बिल बनाए और साथ ही कंपनी को सर्विस देने के नाम पर फर्जी विक्रेताओं को लिस्ट किया। इसके अलावा, उनके ऊपर भर्ती के लिए कंपनी से अधिक शुल्क लेने का आरोप भी है।

NDTV के अनुसार, BharatPe ने अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover), उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसों के गबन के लिए 88.67 करोड़ का आपराधिक मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया है। कोर्ट ने ग्रोवर परिवार को नोटिस भी जारी कर दिया है और उन्हें दो हफ्तों के भीतर जवाब देने को कहा है। इस केस में अगली सुनवाई 9 जनवरी निर्धारित की गयी है।

रिपोर्ट बताती है कि मुकदमे में ग्रोवर के बहनोई, उसके पिता और उसके भाई सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी समन जारी किया गया है। यदि ये सभी दोषी पाए जाते हैं, तो इन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है।

मुकदमे की पहली सुनवाई में कथित तौर पर BharatPe के वरिष्ठ अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रोवर, उनकी पत्नी और अन्य रिश्तेदार कंपनी के खिलाफ एक "दुर्भावनापूर्ण और कटु" अभियान चला रहे थे, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी निवेशक हैं।
Advertisement

कंपनी ने ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी, दस्तावेज में बदलाव और गबन सहित 17 मामलों में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की।
Advertisement

केस में ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन का नाम भी है, जो BharatPe में कंट्रोल हेड के पद पर थीं और इस साल की शुरुआत में फॉरेंसिक ऑडिट में कई अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद इन्हें निकाल दिया गया था, जिसके बाद अशनीर ग्रोवर ने मार्च में CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।\

रिपोर्ट आगे बताती है कि दायर मुकदमे में, BharatPe ने पैसों की हेराफेरी के लिए 83 करोड़ रुपये और ग्रोवर के सार्वजनिक बयानों के कारण प्रतिष्ठा की क्षति के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.