पॉल्यूशन की टेंशन खत्म! यहां देखें Rs 10,000 के अंदर आने वाले टॉप एयर प्यूरीफायर (2025 एडिशन)

दिवाली के समय बढ़ते पॉल्यूशन से बचने के लिए 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले इन 5 एयर प्यूरीफायर पर नजर डालिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • दिवाली सीजन में घर के लिए बेस्ट एयर प्यूरीफायर 10,000 रुपये से कम में
  • HEPA H13 फिल्टर, स्मार्ट फीचर्स और लंबी फिल्टर लाइफ वाले मॉडल्स
  • यहां जानें पॉल्यूशन और PM2.5 से सुरक्षा के लिए 5 भरोसेमंद ऑप्शन्स

PHILIPS AC0920/60 NanoProtect HEPA Filter के साथ आता है

Photo Credit: Philips

दिवाली के बाद कुछ दिनों तक हवा में PM2 और PM2.5 पार्टिकल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों तक पटाखों, ट्रैफिक और मौसम के बदलने के चलते AQI तेजी से गिरता रहेगा और घर के अंदर भी धूल, PM2.5 और एलर्जन्स बढ़ सकते हैं। ऐसे में एक अच्छा एयर प्यूरीफायर अब सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। अगर आपका बजट 10,000 रुपये के अंदर है, तो मार्केट में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो HEPA फिल्टर्स, स्मार्ट फीचर्स और बड़ी कवरेज क्षमता के साथ आते हैं। हमने पांच टॉप ऑप्शन्स को लिस्ट किया है जो इस फेस्टिव सीजन में आपके घर की हवा को क्लीन रखने में मदद कर सकते हैं।

1. Eureka Forbes Air Purifier 230

Eureka Forbes का यह मॉडल True HEPA H13 फिल्टर और Surround 360° Air Intake Technology के साथ आता है, जो कंपनी के मुताबिक 99.97% तक PM2.5, धूल, बैक्टीरिया, एलर्जन्स और पॉलन को हटाता है। इसमें 4-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम है और यह 310 sq.ft तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया है। फिल्टर चेंज इंडिकेटर, स्लीप मोड और टाइमर जैसे फीचर्स के साथ यह पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर मिड-साइज रूम्स के लिए प्रैक्टिकल ऑप्शन बनता है।

2. Sharp FP-F40E-T Portable Room Air Purifier

Sharp का यह Plasmacluster Air Purifier अब नए Tan कलर में उपलब्ध है, जो फैंसी फील देता है और घर में डेकोर के साथ मैच होता है। कंपनी के मुताबिक इसमें HEPA और Activated Carbon Filters हैं जिनकी लाइफ लगभग 2 साल तक रहती है। इसमें Haze/Turbo Mode, Auto-Off Timer और Dust व Odour Sensors दिए गए हैं जो एयर क्वालिटी के हिसाब से ऑटोमैटिक ऑपरेशन करते हैं। 240 m³/h की CADR के साथ यह मॉडल 320 sq.ft तक के रूम में 4-5 बार प्रति घंटे हवा को रीसायकल करने का दावा करता है।

3. Honeywell Air Touch V5

Honeywell का यह एयर प्यूरीफायर अपने 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम के लिए जाना जाता है जिसमें Pre-Filter, Nano-Silver Anti-Bacterial Filter, H13 HEPA Filter और Activated Carbon Filter शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह 99.99% तक PM2.5 पार्टिकल्स को हटाता है। इसमें 380 m³/h CADR है और यह 589 sq.ft तक के बड़े रूम्स को कवर कर सकता है। रियल-टाइम AQI LED Display, Wi-Fi App Control और Alexa Voice Support जैसे फीचर्स इसे एक स्मार्ट होम ऑप्शन बनाते हैं। Honeywell के मुताबिक इसके फिल्टर की लाइफ 9,000 घंटे तक है, यानी लंबे समय तक रिप्लेसमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

4. Qubo Smart Air Purifier Q400

Qubo का यह मॉडल QSensAI Technology के साथ आता है, जो कंपनी के मुताबिक रियल-टाइम PM2.5 लेवल के आधार पर परफॉर्मेंस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इसमें 4-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम (Pre-Filter, Activated Carbon, HEPA 13) है जो 99.97% तक पॉल्यूटेंट्स हटाने का दावा करता है। इसकी कवरेज 400 sq.ft तक है और 300 m³/h का CADR देता है। App और Voice Control सपोर्ट के साथ यह एक कनेक्टेड डिवाइस है जिसे मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है।

Advertisement

5. PHILIPS AC0920/60

Philips का यह मॉडल 900 सीरीज का हिस्सा है जो कॉम्पैक्ट साइज में हाई परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें NanoProtect HEPA Filter है जो कंपनी के मुताबिक 0.003 माइक्रोन तक के 99.97% एलर्जन्स को कैप्चर करता है। इसका CADR 250 m³/h है, जिससे यह 300 sq.ft तक के रूम को तेजी से क्लीन कर सकता है। Aerasense Technology के साथ रियल-टाइम AQI डिस्प्ले, Sleep Mode और सिर्फ 21W पावर कंजप्शन जैसी खूबियां इसे एनर्जी-इफिशिएंट और यूजर-फ्रेंडली बनाती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.