Google ने डूडल बनाकर किया Bartolomé Esteban Murillo को याद, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Bartolomé Esteban Murillo Google Doodle Celebrating 400 Years of Murillo: मशहूर स्पेनिश चित्रकार बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो की 400वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Google Doodle में दर्शाई गई 'टू विमेन एट अ विंडो' पेटिंग
  • सन् 1645 तक विश्वभर में मशहूर हो गए थे Bartolomé Esteban Murillo
  • बचपन में मेले में जाकर बेच दिया करते थे पेटिंग

Bartolomé Esteban Murillo Google Doodle celebrating 400 years of Murillo

Bartolomé Esteban Murillo Google Doodle मशहूर स्पेनिश चित्रकार Bartolomé Esteban Murillo की 400वीं जयंती के मौके पर बनाया गया है। बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो ने कई पेटिंग बनाई थीं लेकिन गूगल ने उनकी मशहूर पेटिंग को गूगल डूडल में दर्शाया है। बता दें कि Celebrating 400 Years of Murillo Google Doodle में जिस Bartolomé Esteban Murillo पेटिंग को दर्शाया गया है उसका नाम है ‘टू विमेन एट अ विंडो' (Two women at a window)। आइए अब बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पेन के सविले शहर में Bartolomé Esteban Murillo का जन्म दिसंबर 1617 में हुआ था। गूगल डूडल में दिखाई गई पेटिंग को बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो ने करीब 1655 में बनाया था। पेटिंग में एक लड़की खिड़की के सामने तो वहीं दूसरी महिला मुंह छिपाते हुए बाहर की तरफ देखती नजर आ रही है। Bartolomé Esteban Murillo द्वारा कई ऐसी पेटिंग बनाई गई थी जिन्हें आज भी याद किया जाता है। Celebrating 400 Years of Murillo Google Doodle में दर्शाई गई पेटिंग को नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट (वाशिंगटन) के संग्रह में रखा गया है।

'द होली फैमिली विद डॉग' और 'द अडोरेशन ऑफ द शेफर्ड्स' Bartolomé Esteban Murillo की मशहूर पेटिंग्स में शामिल हैं। बता दें कि बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो की इन दोनों पेटिंग्स को म्यूसियो डेल प्राडो में रखा गया है। द म्यूजियम ऑफ केडीज में चित्रकार को समर्पित एक रूम भी है जिसका नाम है ‘The Murillo Room'।
 

बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो के बारे में कुछ खास बातें

Bartolomé Esteban Murillo ने अपने अंकल से पेटिंग की कला को सीखा था। वह पहले मुख्य रूप से धार्मिक विषयों पर पेटिंग बनाया करते थे, बचपन में जो भी पेटिंग वह बनाते उसे मेले में जाकर बेच दिया करते थे। उनके द्वारा बनाई गई पेटिंग को लोग काफी पसंद करते थे। मेले में पेटिंग बेचने का काम उन्होंने जवानी तक किया था। बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो को देख अन्य पेंटर भी मेले में आकर पेटिंग बेचने लगे थे।

धार्मिक विषयों के बाद उन्होंने रोजमर्रा के जीवन पर पेटिंग बनानी शुरू की थी। Bartolomé Esteban Murillo स्पेन के एक प्रांत एंडालुसियन के जीवन को पेटिंग के जरिए दर्शाने लगे थे। उनकी पेटिंग को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था। सन् 1645 तक वह विश्वभर में मशहूर हो गए थे, लेकिन एक दौरा ऐसा भी आया जब एक राजा ने उनके शिल्पकृति पर रोक लगा दी थी। शायद आप इस बात से वाकिफ नहीं होंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bartolomé Esteban Murillo की अधिकतर पेटिंग्स सेंट पीटर्सबर्ग के म्यूजियम में रखी हुई हैं। सन् 1682 में बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो ने अपनी अंतिम सांस ली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Doodle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  2. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  5. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  6. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  8. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.