Bajaj Pulsar N250 2024 भारत में हुई लॉन्च, दमदार इंजन के साथ गजब फीचर्स

2024 Pulsar N250 में 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 24.1 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 15:21 IST
ख़ास बातें
  • 2024 Pulsar N250 में 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • 2024 Pulsar N250 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपये है।
  • 2024 Pulsar N250 में ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।

Bajaj Pulsar N250 में 249cc इंजन है।

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Auto ने भारत में अपनी Bajaj Pulsar N250 मॉडल का 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई मोटरसाइकिल में पुराने मॉडल की तुलना में हार्डवेयर और फीचर अपडेट समेत कई बदलाव मिलते हैं। मोटरसाइकिल तीन कलर ऑप्शन ग्लॉसी रेसिंग रेड, ब्रुकलिन ब्लैक और पर्ल मेटालिक व्हाइट में उपलब्ध होगी। यहां हम आपको 2024 Bajaj Pulsar N250 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Bajaj Pulsar N250 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Bajaj Pulsar N250 मॉडल का 2024 मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपये है।


2024 Pulsar N250 का इंजन और पावर


2024 Pulsar N250 में 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 24.1 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच है।


2024 Pulsar N250 के फीचर्स


2024 Bajaj Pulsar N250 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बिल्कुल नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। राइडर्स अब कॉल और एसएमएस अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल लेवल, डिसटेंस टू एंप्टी, डिसटेंस टू सर्विस और माइलेज आदि जैसी जरूरी जानकारी देख सकते हैं सकते हैं। इसके अलावा N250 में ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।


Advertisement
2024 Pulsar N250 का डिजाइन


डिजाइन के मामले में मोटरसाइकिल काफी हद तक वही है लेकिन अपडेटेड ग्राफिक्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एक यूएसबी चार्जिंग स्लॉट, अग्रेसिव लुक वाला एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। रियर में एक स्लीक LED यूनिट मिलती है। एक हार्डवेयर अपडेट की बात करें तो नई N250 में शैंपेन गोल्ड यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं। रियर में इसमें पहले जैसी मोनोशॉक यूनिट बरकरार हेगी। पावर को रोकने के लिए नई Pulsar N250 में ड्यूल चैनल ABS के साथ 300 मिमी फ्रंट और 230 मिमी रियर पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ABS में तीन राइड मोड रोड, रेन और ऑफ-रोड मिलते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.