Bajaj ला रही दुनिया की पहली CNG Bike, 18 जून को है लॉन्च! जानें फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बाइक का नाम Bruzer 125 CNG होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2024 13:35 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि बाइक का नाम Bruzer 125 CNG होगा।
  • पहले यह महाराष्ट्र में पेश की जाएगी।
  • यह पेट्रोल से आधे दामों में चलेगी।

Bajaj Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में पेश की गई कंपनी की लेटेस्ट बाइक है।

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Auto जल्द ही अपनी पहली CNG Bike लॉन्च करने जा रही है। कथित तौर पर कंपनी 18 जून को दुनिया की पहली सीएनजी चालित बाइक को पेश करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी 400cc Pulsar बाइक भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज महीना भर पहले ही इस बात का संकेत दे चुके थे कि कंपनी दुनिया की पहली सीएनजी चालित बाइक पर काम कर रही है। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बाइक के बारे में कुछ और डिटेल्स सामने आए हैं। 

Bajaj CNG Bike जल्द ही सड़कों पर होगी। कंपनी ने विश्व की पहली सीएनजी बाइक को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के MD राजीव बजाज ने हाल ही में सीएनबीसी को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया था जिसमें इस बाइक के बारे में डिटेल्स बताए गए थे। रोचक बात यह बताई गई है कि यह पेट्रोल से आधे दामों में चलेगी। यानी जितना खर्च पेट्रोल वाली बाइक में आता है, सीएनजी बाइक में यह आधा ही रह जाएगा। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसे में बजाज की यह बाइक मार्केट में बड़ी हलचल पैदा कर सकती है। 

अपकमिंग मॉडल के साथ बजाज ऑटो यूजर्स के लिए बाइक का एक ऐसा ऑप्शन उपलब्ध करवाने की बात कर रही है जो ग्राहकों को तेल की बढ़ती कीमतों से निजात दिलवाएगा। कंपनी ने कहा है कि बाइक को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा। पहले यह महाराष्ट्र में पेश की जाएगी। और उसके बाद धीरे-धीरे उन सभी राज्यों में उतारी जाएगी जहां पर CNG स्टेशन अच्छी खासी संख्या में उपलब्ध हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बाइक का नाम Bruzer 125 CNG होगा। इससे पिछले महीने ही बजाज ऑटो के एमडी ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि कंपनी FY25 की पहली तिमाही में अपनी नई मोटरसाइकिल को पेश कर देगी। अब देखना होगा कि दुनिया की पहली सीएनजी बाइक ग्राहकों को बढ़ती महंगाई से कितनी राहत दे पाती है, और क्या पावरफुल बाइक्स पसंद करने वाले ग्राहकों की कसौटी पर भी यह खरी उतर पाती है या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bajaj CNG Bike, CNG Bike, CNG Bike from bajaj

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.