1 करोड़ 65 लाख में Asus ProArt Cinema PQ07 पेश, 135 इंच की डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स

Asus ProArt Cinema PQ07 में 135 इंच की माइक्रो एलईडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 2,000 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Asus ProArt Cinema PQ07 की कीमत 200,000 डॉलर (लगभग 1,65,80,300 रुपये) है।
  • Asus ProArt Cinema PQ07 में 135 इंच की माइक्रो एलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Asus ProArt Cinema PQ07 में लो 0.78 मिमी पिक्सेल पिच आता है।

Asus ProArt Cinema PQ07 में 135 इंच की माइक्रो एलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

Asus ने Asus ProArt Cinema PQ07 डिस्प्ले को बाजार में पेश कर दिया है। यह ब्रांड का लेटेस्ट प्रीमियम डिस्प्ले है। इसमें 135 इंच की माइक्रो एलईडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 2,000 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह मॉडल जून 2023 में Computex 2023 में शोकेस किया गया था। अब इस प्रीमियम डिस्प्ले के ज्यादा फीचर्स सामने आए हैं। यहां हम आपको Asus ProArt Cinema PQ07 डिस्प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus ProArt Cinema PQ07  की कीमत और उपलब्धता


Asus ProArt Cinema PQ07 की कीमत 200,000 डॉलर (लगभग 1,65,80,300 रुपये) है जो कि एक हाई एंड कैटेगरी में आती है। माइक्रो एलईडी मॉडल अभी भी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। Asus ProArt Cinema PQ07 की रिलीज और ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Asus ProArt Cinema PQ07  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Asus ProArt Cinema PQ07 में 135 इंच की माइक्रो एलईडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 2,000 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसमें लो 0.78 मिमी पिक्सेल पिच आता है। मॉड्यूलर डिजाइन के चलते कई साइज और रेशियो का सपोर्ट मिलता है। इसमें 4K रेजॉल्यूशन दिया गया है और यह OLED डिस्प्ले जैसा हाई कंट्रास्ट रेशियो प्रदान कर सकता है। यह माइक्रो एलईडी टेक्नोलॉजी के चलते बेहतर फंक्शन प्रदान करता है। यह 2,000 निट्स की फुल ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले में 95% DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​कवरेज और रिफ्रेश रेट 60Hz तक है।
Advertisement

Asus ProArt Cinema PQ07 डिस्प्ले लाइव स्ट्रीमिंग, वर्चुअल प्रोडक्शन, होम सिनेमा और व्हीकल ड्राइविंग सिमुलेशन समेत अन्य कार्यों के लिए एक डिवाइस के तौर पर बेहतर विकल्प है। वर्तमान में बाजार में बहुत कम माइक्रो एलईडी मॉडल उपलब्ध हैं।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.