Apple के इस फीचर ने चोरी हुई कार ढूंढ़ने में की मदद, जानें कैसे?

रिपोर्ट में कहा गया है, "गिरफ्तारी के कारण अरिंगटन को अपने AirPods वापस मिल गए, साथ ही पुलिस ने उसकी चोरी की गई कार को भी बरामद कर लिया।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के टेक्सस शहर में एक व्यक्ति की कार चोरी हो गई
  • कार में रखे Airpords को किया Find My फीचर से ट्रैक
  • चोरी करने वाले पांच अपराधियों में से चार को किया गया गिरफ्तार, कार बरामद
Apple द्वारा अपने iPhones में दिए जाने वाले 'Find My' और 'Crash Detection' जैसे फीचर्स ने कई लोगों की किसी न किसी तरह मदद की है। एक लेटेस्ट घटना अमेरिका के टेक्सस से रिपोर्ट हुई है, जहां टेक दिग्गज Apple के ट्रैकिंग एप्लिकेशन और सर्विस 'फाइंड माई' ने एक व्यक्ति की चोरी हुई कार का पता लगाने में मदद की है। इश फीचर की मदद से उसे चोरी हुई कार मिल गई।

AppleInsider की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेक्सस शहर में एक व्यक्ति की कार चोरी हो गई थी और उसने AirPods के जरिए इस कार को ट्रैक किया। ड्वेन एरिंगटन नाम के इस व्यक्ति की कार चुराने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

रिपोर्ट बताती है कि अपनी कार चोरी हो जाने का अहसास होने पर अरिंगटन ने फाइंड माई एप्लिकेशन खोला। उसने देखा कि उसके Airpods "चोरी हुई कार में थे, जो इंटरस्टेट 35 पर एक ट्रैवल स्टॉप पर थे।"

इसके बाद वह ट्रक स्टॉप पर पहुंचा और एक एसयूवी में पांच लोगों को पाया, जिसके बाद उसने सहायता के लिए पुलिस को बुलाया। हालांकि, वे सभी SUV को लेकर वहां से भाग गए, लेकिन AppleInsider का हवाला देते हुए TOI की रिपोर्ट कहती है कि सैन एंटोनियो पुलिस ने उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पांचवां व्यक्ति एसयूवी लेकर भाग गया।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "गिरफ्तारी के कारण अरिंगटन को अपने AirPods वापस मिल गए, साथ ही पुलिस ने उसकी चोरी की गई कार को भी बरामद कर लिया।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.