Apple ने iPhone के लिए लॉन्च किया 20 हजार रुपये का अजीबोगरीब कवर, इतना महंगा कौन खरीदेगा?

Apple ने iPhone के लिए एक नई लिमिटेड-एडिशन एक्सेसरीज iPhone Pocket लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Pocket को 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से तैयार किया गया है।
  • iPhone Pocket के छोटे स्ट्रैप वाले वर्जन की कीमत 149.95 डॉलर है।
  • iPhone Pocket के लंबे स्ट्रैप वाले वर्जन की कीमत 229.95 डॉलर है।

iPhone Pocket में 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक है।

Photo Credit: Apple

Apple ने iPhone के लिए एक नई लिमिटेड-एडिशन एक्सेसरीज iPhone Pocket लॉन्च कर दी है। iPhone Pocket एक iPhone के लिए एक लग्जरी सॉक है, जिसे जापानी फैशन लेबल Issey Miyake के कॉलोब्रेशन से डिजाइन किया गया है। यह एक क्रॉस-बॉडी कैरीइंग पाउच है जो 3D-बुना हुआ है और इसमें रिब्ड मेश स्ट्रक्चर है, जिसमें यूजर्स का आईफोन, एयरपॉड्स और अन्य छोटी रोजाना की जरूरी चीजें रख सकते हैं। यहां हम आपको iPhone Pocket की खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone Pocket Price

कीमत की बात करें तो iPhone Pocket के छोटे स्ट्रैप वाले वर्जन की कीमत 149.95 डॉलर (लगभग 12,900 रुपये) और लंबे स्ट्रैप वाले वर्जन की कीमत 229.95 डॉलर (लगभग 20,300 रुपये) है। यह नींबू, मैंडरिन, बैंगनी, गुलाबी, मोर, नीलम, दालचीनी और छोटे स्ट्रैप वाला काले रंगों में उपलब्ध है। वहीं लंबा वर्जन सिर्फ नीलम, दालचीनी और काले रंग में ही उपलब्ध होगा।

iPhone Pocket की खासियतें

iPhone Pocket को 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से तैयार किया गया है जो आईफोन पर आराम से फिट हो जाता है। यह सिर्फ सजावट के लिए लिए ही नहीं है, बल्कि इसका फैब्रिक इतना फैल सकता है कि यूजर्स डिवाइस को पूरी तरह निकाले बिना ही अपने आईफोन की स्क्रीन देख सकते हैं। Apple इसे एक वियरेबल पॉकेट बताता है, जो फंक्शनैलिटी और फैशन दोनों के लिए बेस्ट है। iPhone Pocket को Issey Miyake स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया। इसी टीम ने स्टीव जॉब्स का आइकॉनिक ब्लैक टर्टलनेक डिजाइन किया था। इस्से मियाके के डिजाइन स्टूडियो के साथ साझेदारी से इस लॉन्च को हाई फैशनेबल बनाया है।

इस एक्सेसरीज को कई तरह जैसे कि कंधे पर, कलाई पर या हैंडबैग में लगाकर पहना जा सकता है। Apple ने पुष्टि की है कि iPhone Pocket एक लिमिटेड एडिशन है। यह सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, चीन, सिंगापुर और साउथ कोरिया समेत चुनिंदा बाजारों में ही उपलब्ध होगा। स्टॉक लिमिटेड होने की उम्मीद है और चुनिंदा Apple स्टोर्स में पॉकेट को देखने के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। Apple लवर्स के लिए यह आईफोन को सुरक्षित और स्टाइलिश रखने का सबसे अनोखा और सबसे महंगा तरीका हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.