iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?

iPhone Duo के टियरडाउन वीडियो से पता चला कि इस रिपेयर करना कितना ज्यादा मुश्किल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2026 13:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Duo की इनर डिस्प्ले बदलने का खर्च भारत ₹1,49,900 है।
  • iPhone Duo में मैट सर्फेस के बिना क्रीज ज्यादा साफ हो जाती है।
  • iPhone Duo के लिए एप्पलकेयर की कीमत ₹51,900 है।

iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है।

Photo Credit: Apple

iPhone Duo आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Apple ने बीते महीने भारत समेत ग्लोबल बाजार में पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च किया था। इस आईफोन में दी गई इनर डिस्प्ले आईफोन 18 प्रो मैक्स के मुकाबले में 50 प्रतिशत ज्यादा बड़ी है, जिसके लिए कीमत का भी ज्यादा भुगतान हो रहा है। अब इस आईफोन का एक टियरडाउन वीडियो भी आनलाइन आ गया है। इससे फोन के हार्डवेयर का इनसाइड ज्यादा डिटेल में नजर आया है। इसके अलावा यह पता चला कि जब इनर स्क्रीन से मैट, नेनो टेक्स्चर कवर लेयर को हटाया गया तो क्या नजर आया।

iPhone Duo का टियरडाउन

यूट्यूब पर Kingmi Mobile चैनल ने iPhone Duo का टियरडाउन वीडियो जारी किया। वीडियो में रिमूवेबल कवर लेयर, फोल्डेबल फोन के अंदर मौजूद कंपोनेंट और फोल्डेबल फोन को रिपेयर करने में आने वाली चुनौतियों का पता चला।

Advertisement

टियरडाउन की सबसे ज्यादा खास बात यह थी कि iPhone Duo की इनर डिस्प्ले को कवर करने वाले मैट प्रोटेक्टिव लेयर को जब हटाया गया। जब प्रोटेक्टिव लेयर हट जाती है तो फोल्डिंग स्क्रीन में ग्लॉसी फिनिश नजर आता है, जो कि देखने में Samsung Galaxy Z Fold 8 की इनर डिस्प्ले जैसा है। हालांकि, मैट सर्फेस के बिना क्रीज ज्यादा साफ हो जाती है। 

एप्पल क्रीज को कम प्रभावी दिखने और चमक को कम करने के लिए नेनो टेक्स्चर कवर लेयर इस्तेमाल करता है। एप्पल की हार्डवेयर इंजीनियर चीफ केट बर्जरोन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस लेयर को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि समय के साथ खराब होने पर इसे बदला जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया था कि एप्पल ने इसे इस प्रकार तैयार किया है कि यह लंबे समय तक इसी प्रकार काम करता रहे।

हालांकि, इस लेयर को हटाया जा सकता है, लेकिन एप्पल ने ग्राहकों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। टेक दिग्गज ने बताया कि यह एक रिप्लेसेबल पार्ट है। इसका मतलब है कि ग्राहकों के पास विकल्प होगा कि स्क्रैच लगे या खराब हो जाए तो इसे बदला जा सकता है। कवर लेयर डैमेट रिप्लेसमेंट की कीमत भारत में 5,900 है।

Advertisement

इसके अलावा यह भी साफ होता है कि फोल्डेबल बॉडी के दोनों हिस्सों में बैटरी दी गई है जो कि बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टफोन की तरह है। हालांकि, इन्हें निकालना काफी मुश्किल भरा टास्क है। दोनों सेल को रिप्लेस करने के लिए सेकेंड्री स्क्रीन को भी हटाना होगा। यह सामान्य आईफोन से बैटरी बदलने की प्रक्रिया के मकाबले में काफी कठिन है।

यह भी पता चला कि सेल्फी कैमरा समेत कई कंपोनेंट को मेनबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए पतली फोल्डेबल रिबन केबल का इस्तेमाल किया गया है। ये केबल फोन के डिअसेंबल के दौरान काफी ज्यादा नाजुक हो सकती हैं, ऐसे में रिपेयर के दौरान नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, रिपेयर के लिहाज से अच्छी बात है। आईफोन के टियरडाउन से पता चला कि कई कंपोनेंट को अलग से बदला जा सकता है, जिसमें दो सेल्फी कैमरे, ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम और मेनबोर्ड शामिल है। वहीं हिंज और फोल्डिंग इनर डिस्प्ले को रिपेयर करना काफी मुश्किल काम है। दोनों को बदलना काफी मुश्किल है, क्योंकि ये फोल्डेबल डिजाइन में इंटीग्रेटेड हैं। इससे डिवाइस की सर्विस में ज्यादा लागत और समय लगता है। 

iPhone Duo कितने में होगा रिपेयर 

Advertisement

भारत में iPhone Duo की इनर डिस्प्ले बदलने का खर्च ₹1,49,900 है, जबकि आउटर डिस्प्ले के रिपेयर पर ₹42,900 खर्च आता है। बैटरी सर्विस का खर्च ₹24,900 और रियर कैमरा बदलने का खर्च ₹26,900 है। अन्य प्रकार के डैमेज के रिपयेर के लिए ₹2,24,900 तक का खर्च आ सकता है। रिपेयर पर कितना खर्च आएगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आईफोन में किस प्रकार का नुकसान हुआ है। हालांकि, AppleCare के जरिए रिपेयर का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। भारत में iPhone Duo के लिए एप्पलकेयर की कीमत ₹51,900 है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone Duo Teardown, iPhone Duo, iPhone Duo Repair, Apple, iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.