Amazon, Twitter समेत डाउन हुई कई वेबसाइट, कंपनी ने फिक्स की प्रॉब्लम

Fastly ने सुबह 9:58 बजे UTC (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:28 बजे) को अपडेट दिया कि कंपनी अपने सीडीएन सर्वर में आई एक समस्या की जांच कर रही है।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 8 जून 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • आज सुबह से Amazon, Reddit, Twitch, Twitter समेत कई वेबसाइट हो गई थी डाउन
  • वेबसाइट्स की CDN सर्विस को चलाने वाली कंपनी Fastly के सर्वर में थी समस्या
  • भारतीय समयानुसार शाम 4:27 बजे समस्या के ठीक किए जाने की दी गई जानकारी

भारत में भी Fastly के सर्वर में आई समस्या का असर देखा गया था

Reddit, Amazon, Twitch, Twitter समेत कई अन्य वेबसाइट और ऐप्स भारत और कुछ अन्य देशों में कुछ समय के लिए डाउन हो गए थे। DownDetector पर कई यूज़र्स द्वारा की गई शिकायतों से पता चला कि यह आउटेज बड़े पैमाने पर हुई थी। यह समस्या अमेरिका आधारित क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस Fastly में आई आउटेज के कारण आई, जिसे बाद में फिक्स कर दिया गया। यह सर्विस Amazon और अन्य वेबसाइट्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (CDN) को चलाती है। Fastly ने भी पुष्टि की थी कि उसकी सेवाएं बंद हैं, जिसके बाद एक  कंपनी ने इसके फिक्स होने की जानकारी भी साझा की। 

DownDetector पर 1,000 से अधिक Reddit यूज़र्स और 600 से अधिक Twitch यूज़र्स द्वारा शिकायत की गई थी। यूज़र्स का कहना था कि ये वेबसाइट लोड नहीं हो रही है। इसके अलावा, Quora, GitHub और Spotify भी ग्लोबल आउटेड से प्रभावित हुए थे।

Fastly ने सुबह 9:58 बजे UTC (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:28 बजे) को अपडेट दिया कि कंपनी अपने सीडीएन सर्वर में आई एक समस्या की जांच कर रही है। कंपनी की साइट के अनुसार, "इंटरमिटेंट डोमेन नॉट फॉउंड एरर्स" की शिकायत सोमवार, रात 7:48 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार, मध्यरात्री 1:18 बजे) से शुरू हुई थी।

इसके बाद, सुबह 10:57 बजे UTC (भारतीय समयानुसार शाम 4:27 बजे) पर कंपनी ने अपने स्टेटस पेज के जरिए इस समस्या के पहचान होने और फिक्स लागू किए जाने की सूचना दी।

DownDetector के अनुसार, भारत में भी यूज़र्स को Google सर्विस, जैसे कि Search और Drive को एक्सेस करने में परेशामी का समाना करना पड़ा था। Stack Overflow, Shopify, PayPal और Vimeo सहित अन्य वेबसाइट्स और ऐप्स को लेकर भी शिकायतें की गई थी। ग्लोबल स्तर पर, CNN, HBO Max, Hulu और New York Tomes भी Fastly आउटेज का हिस्सा बने। अधिकांश यूज़र्स ने Error 503 सर्विस अनुपलब्ध मैसेज देखा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.