20 लाख नौकरियां 2030 तक भारत में लाएगी Amazon, सीईओ Andy Jassy ने की घोषणा

पीएम मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात के बारे में आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी ट्वीट किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 17:42 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश अगले 7 सालों में करने जा रही है।
  • Amazon ने कहा है कि वह 10 लाख से ज्यादा छोटे उद्योगों को डिजिटल बनाएगी।
  • Amazon ने हाल ही में भारत में अपनी सर्विसेज के 10 साल पूरे किए हैं।

Amazon के सीईओ एंडी जेसी पीएम मोदी से मिले और उन्होंने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की।

Photo Credit: Twitter/image shared by Amazon CEO Andy Jassy

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने भारत को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी भारत में अगले 7 सालों में 15 अरब डॉलर (लगभग 12 खरब रुपये) का और निवेश करने जा रही है। इसके बाद भारत में कंपनी का कुल निवेश 26 अरब डॉलर का हो जाएगा। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूएस दौरे के दौरान ये बात कही और भारत में 2030 तक 20 लाख नौकरियां पैदा करने की घोषणा की। 

वाशिंगटन डीसी में Amazon के सीईओ एंडी जेसी पीएम मोदी से मिले और उन्होंने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की। Amazon के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश अगले 7 सालों में करने जा रही है। यह भारत में 20 लाख से ज्यादा नौकरियां भी पैदा करेगी। एंडी जेसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसी घोषणा से संबंधित एक पोस्ट किया है जिसमें ये सारी बातें कही गई हैं। 

Advertisement
Amazon ने कहा है कि वह 10 लाख से ज्यादा छोटे उद्योगों को डिजिटल बनाने का प्रण लेती है। इसके साथ ही वह 20 लाख से ज्यादा नौकिरियां भारत में पैदा करेगी। ये नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य कंपनी ने 2030 तक का रखा है। कंपनी ने कहा है कि इसने अभी तक 62 लाख से ज्यादा छोटे धंधों को डिजिटाइज किया है। इसने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 13 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं। 

पीएम मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात के बारे में आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी ट्वीट किया। Amazon ने हाल ही में भारत में अपनी सर्विसेज के 10 साल पूरे किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसने कुछ सौ सैलर्स के साथ ही अपने काम की शुरुआत यहां की थी। आज कंपनी का दावा है कि उसने 12 लाख बिजनेस अपने साथ जोड़े हैं और ये करोडों प्रोडक्ट बेच रहे हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.