अमेज़न, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट सेलः आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑफर

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 17:27 IST
भारत में त्यौहारी ऑनलाइन सेल टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट खरीदने का सबसे सही वक्त होता है। हमने आपके लिए अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर ढूंढ निकाले हैं। आप हेडफोन, लैपटॉप, स्पीकर, गेमिंग कंसोल और अन्य प्रोडक्ट पर मिल रही छूट को चूकना नहीं चाहेंगे।

1. बोस क्वाइटकंफर्ट 25 नॉयज कैंसिलिंग हेडफोन
बोस के प्रोडक्ट पर आम तौर पर छूट नहीं मिलती। अगर आपको छूट मिले तो उसे खरीदना का मौका नहीं चूकें। अमेज़न सेल में लाइटनिंग डील के तौर पर बोस क्वाइटकंफर्ट 25 अकाउस्टिक नॉयज कैसलिंग हेडफोन 17,640 रुपये में मिल रहा है। इसकी एमआरपी 25,200 रुपये है।

कीमत: 17,640 रुपये (एमआरपी 25,200 रुपये)
Advertisement
लिंकः अमेज़न


2. कैनन ईओएस 7डी मार्क II
Advertisement
कैनन ईओएस 7डी मार्क II प्रोफेशनल डीएसएलआर कैमरा अमेज़न सेल में 1,21,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 1,50,795 रुपये है। यही कैमरा सेल के पहले दिन 6,000 रुपये और महंगा था।

कीमत: 1,27,999 (एमआरपी 1,50,795 रुपये)
Advertisement
लिंक: अमेज़न


3. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4
Advertisement
अगर आप बहुत दिनों से सर्फेस प्रो 4 को खरीदने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तो यह बिल्कुल सही वक्त है। इसका 128 जीबी वेरिएंट 58,890 रुपये (एमआरपी 81,599 रुपये) में मिल रहा है। सर्फेस प्रो 4 में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ इंटल कोर एम प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। इसमें 12.3 इंच का डिस्प्ले है और यह आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 पर चलता है।

कीमतः 58,890 रुपये (एमआरपी 81,599 रुपये)
लिंक: अमेज़न


4. टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी
अगर आप इस साल बड़े स्क्रीन वाला टेलीविज़न खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी का सुझाव देंगे। अमेज़न सेल के दौरान यह टेलीविज़न सेट 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये) में मिल रहा है।

कीमतः 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये)
लिंकः अमेज़न


5. फिटबिट चार्ज 2
हाल ही लॉन्च किए गए फिटबिट चार्ज 2 पर अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में छूट मिल रही है। अमेज़न सेल में यह 11,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में मिल रहा है। चार्ज 2 बैंड फर्स्ट जेनरेशन चार्ज एक्टिविटी ट्रैकर का बेहतर वर्ज़न है।

कीमतः 11,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये)
लिंक: अमेज़न


6. मी पावर बैंक
मी के लोकप्रिय 10000 एमएएच और 20000 एमएएच पावर बैंक अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध हैं। ये क्रमशः 899 (एमआरपी 1,299 रुपये) रुपये और 1899 रुपये (एमआरपी 2,499 रुपये) में अमेज़न सेल में मिल रहे हैं। कीमत को देखते हुए इंतजार करना गलत फैसला साबित हो सकता है।

कीमतः 899 रुपये और 1,899 रुपये
लिंक: अमेज़न


7. एक्सबॉक्स वन टीबी बंडल
आप एक्सबॉक्स 1 टीबी कंसोल के साथ तीन मुफ्त गेम बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान यह 24,999 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये) में उपलब्ध है। आप एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करके 1,750 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

कीमत: 24,999 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट


8. एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 3835
आपको नए प्रिंटर की तलाश है? एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 3834 ऑल-इन-वन प्रिंटर 4,999 रुपये में मिल रहा है जबकि आम तौर पर पर यह फ्लिपकार्ट पर 8,871 रुपये में मिलता है। इस प्रिंटर से आप प्रीटिंग, ज़ेरक्स और स्कैनिंग का काम कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस प्रिंटर के कार्टिज़ेज की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है।

कीमत: 4,999 रुपये (एमआरपी 8,871 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट


9. कैनन पिक्स्मा एमजी2470 प्रिंटर
कैनन पिक्स्मा एमजी2470 प्रिंटर मात्र 1,999 रुपये (एमआरपी 3,995 रुपये) में मिल रहा है। अगर आप बेहद ही सस्ते ऑल-इन-वन प्रिंटर की तलाश में हैं तो यह बेहतरीन मौका है। एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करके आप 199 रुपये की अतिरिक्त छूट हासिल कर पाएंगे। आप पिक्स्मा एमजी2470 प्रिंटर से प्रिंट, स्कैन और कॉपी कर पाएंगे। इस कीमत में यह घर या छोटे से दफ्तर के लिए बेहतरीन विकल्प है।

कीमतः 1,999 रुपये (एमआरपी 3,995 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट


10. ऐप्पल आईफोन 5एस 16 जीबी
सस्ते दाम में पुराने आईफोन खरीदना का सही मौका दिवाली ही होता है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर आईफोन 5एस के 16 जीबी वेरिएंट को 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 15,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

कीमत: 18,599 रुपये
लिंकः फ्लिपकार्ट


11. ऐप्पल आईफोन 6एस
फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट 37,990 रुपये में मिल रहा है। यह इस हैंडसेट का अब तक का सबसे सस्ता दाम है। अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करने में कामयाब रहे और एसबीआई कार्ड के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाए तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

कीमत: 37,990 रुपये
लिंकः फ्लिपकार्ट


12. प्रोटॉनिक्स सबलाइम II पोर्टेबल स्पीकर
स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल के दौरान प्रोटॉनिक्स सबलाइम II पोर्टेबल स्पीकर 1,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में यह स्पीकर कई फंक्शन के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट, एफएम रेडियो, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ओटीजी कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। और स्पीकर की आवाज़ भी अच्छी है।

कीमतः 1,999 रुपये (एमआरपी 3,299 रुपये)
लिंकः स्नैपडील


13. लेईको ले मैक्स 2
अगर आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाली सस्ते फोन की तलाश है तो लेईको ले मैक्स 2 आपकी सेवा में हाजिर है। सेल के दौरान यह 17,999 रुपये में मिलेगा। वैसे, इसकी आम कीमत 22,999 रुपये है। इस फोन के साथ भी एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। आप 16,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। रिव्यू में हमने पाया था कि ले मैक्स 2 के डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन बेहतरीन है। कैमरा, बैटरी लाइफ, सीडीएलए ऑडियो और स्ट्रीमिंग सर्विस फोन के पक्ष में जाते हैं।

कीमत: 17,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)
लिंकः स्नैपडील


14. डेल इंस्पायरॉन 3558 लैपटॉप
अगर आप 25000 रुपये में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो डेल इंस्पायरॉन 3558 लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह स्नैपडील सेल में 26,799 रुपये (एमआरपी 31,331 रुपये) में मिल रहा है। यह 15.6 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप है और इसमें फिफ्थ जेनरेशन कोर आई3 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। आपको 1 टीबी का हार्डड्राइव भी मिलेगा।

कीमतः 26,799 रुपये (एमआरपी 31,331 रुपये)
लिंकः स्नैपडील
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.