अमेज़न प्राइम भारत में लॉन्च, अमेज़न वीडियो 'जल्द' होगा उपलब्ध

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2016 11:14 IST
अमेज़न ने अपनी प्राइम सब्सक्रिप्शन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूज़र अमेज़न प्राइम के लिए अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से साइन अप कर सकते हैं। साइन अप करने पर यूज़र को 60 दिनों का मुफ्त ट्रायल मिलेगा। अगर आप अभी साइन अप करते हैं तो 60 दिनों के मुफ्त ट्रायल के बाद अमेज़न प्राइम की सेवाओं के लिए 499 रुपये प्रति साल देने पड़ेंगे। वैसे, भारत में अमेज़न प्राइम की सब्सक्रिप्शन की आम कीमत 999 रुपये प्रति साल है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह लॉन्च कीमत कब तक वैध रहेगी।

भारत में अमेज़न प्राइम की सब्सक्रिप्शन के साथ मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकर आप थोड़े निराश हो सकते हैं। फिलहाल, प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र को अनलिमिटेड एक दिन और दो दिन की डिलिवरी वाला ऑफर मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न इंडिया के कुछ ऑफर को सबसे पहले प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले सदस्यों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। अमेरिका के प्राइम मेंबर को दी जाने वाली अमेज़न वीडियो और अमेज़न म्यूजिक सेवाओं को फिलहाल भारत में पेश नहीं किया गया है। हालांकि, अमेज़न ने जानकारी दी है कि अमेज़न वीडियो जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा।

अमेरिका में अमेज़न प्राइम की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) प्रति साल है। इस तरह से भारत में यह सब्सक्रिप्शन फायदे का सौदा नज़र आता है। हालांकि, अमेरिकी सब्सक्राइबर्स को लाखों ई-बुक, मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज, म्यूजिक और वीडियो का एक्सेस मिलता है।
 

ज्ञात हो कि अमेज़न प्राइम के सदस्यों को हर प्रोडक्ट मुफ्त में डिलिवर नहीं की जाएगी। यह ऑफर उन प्रोडक्ट के साथ होगा जिनके आगे प्राइम चेकमार्क मौजूद रहेंगे। आम तौर पर 'fulfilled by Amazon' वाले सारे प्रोडक्ट मुफ्त प्राइम डिलिवरी के अंदर आने चाहिए।
Advertisement

अमेज़न प्राइम की सेवाओं का फायदा देशभर के 20 शहरों के ग्राहक उठा पाएंगे। जिन शहरों में एक या दो दिन समय सीमा वाली डिलिवरी नहीं होती है, वहां के ग्राहक भी अब मुफ्त में डिलिवरी पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Prime, Amazon Prime India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.