Amazon का यह प्‍लेटफॉर्म करेगा 500 कर्मचारियों की छंटनी, क्‍या है वजह? जानें

Twitch lay off : साल 2014 में एमेजॉन ने ट्विच को टेकओवर किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन का प्‍लेटफॉर्म ट्विच करेगा कर्मचारियों की छंटनी
  • 500 नौकरियां हो सकती हैं कम
  • बिजनेस में नहीं हो रहे फायदे के चलते उठाया जा रहा कदम

हाल के वर्षों में ट्विच ने ऐड पर फोकस किया। उसके बावजूद बिजनेस में फायदा नहीं हो रहा है।

एमेजॉन (Amazon) का लाइवस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच (Twitch) कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। इसके असर से करीब 500 कर्मचारियों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है, जो ट्विच की कुल वर्कफोर्स का 35 फीसदी है। कंपनी के कई टॉप ऑफ‍िसर पहले ही रिजाइन कर चुके हैं। साल 2014 में एमेजॉन ने ट्विच को टेकओवर किया था। उसके 9 साल बाद पिछले साल ट्विच के पूर्व सीईओ एमेट शियर ने अपनी पोजिशन से इस्‍तीफा दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में ट्विच को वर्कफोर्स में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि एमेजॉन के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर ट्विच की निर्भरता के बावजूद एक महीने में 1.8 अरब घंटे की लाइव वीडियो कंटेंट वाली वेबसाइट चलाना काफी महंगा है। दिसंबर में ट्विच के अधिकारी डैन क्लैंसी ने कहा था कि कंपनी दक्षिण कोरिया में ऑपरेशंस को बंद कर देगी। क्‍योंकि‍ वहां उसे कामकाज करने में काफी कॉस्‍ट आ रही है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, हाल के वर्षों में ट्विच ने ऐड पर फोकस किया। उसके बावजूद बिजनेस में फायदा नहीं हो रहा है। यही वजह है कि कंपनी अब कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। साल 2023 में दुनिया की दिग्‍गज कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स में कटौती की और अब 2024 में ट्विच के कदम के बाद यह सिलसिला जारी रह सकता है। 

भारतीय कंपनियों की बात करें तो पेटीएम से लेकर फ‍िजिक्‍सवाला जैसे स्‍टार्टअप भी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा रहे हैं। स्‍पॉटिफाई बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। गूगल, फेसबुक जैसी कंपनियों ने भी जॉब्‍स पर ‘तलवार' चलाई है। नए साल से ठीक पहले पेटीएम ने 1 हजार से ज्‍यादा जॉब्‍स पर कैंची चलाई, जो उसकी वर्कफोर्स का 10 फीसदी बताया जाता है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.