Amazon Great Indian Festival का ऐलान, ये हैं ऑफर

अमेज़न ने अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के अगले चरण का ऐलान कर दिया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 14 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होकर 17 अक्टूबर, मंगलवार तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल भी इसी दौरान आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 12:54 IST
अमेज़न ने अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के अगले चरण का ऐलान कर दिया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 14 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होकर 17 अक्टूबर, मंगलवार तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल भी इसी दौरान आयोजित की जा रही है। अमेज़न की दिवाली सेल में मोबाइल, एक्सेसरी, टीवी, लैपटॉप, हेडफोन, स्पीकर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे होम अप्लायंसेज और होम डेकोर पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं। एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र खरीदारी करते समय 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जबकि ई-कॉमर्स कंपनी 30,000 रुपये से ज़्यादा प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने वाले यूज़र को 500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

मोबाइल और एक्सेसरी से शुरुआत करें तो, अमेज़न का कहना है कि इस कैटेगरी में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मोबाइल पर 40 प्रतिशत त क और दूसरे एक्सेसरी पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। पावर बैंक पर 65 प्रतिशत तक, मोबाइल कवर पर 80 प्रतिशत तक और ब्लूटूथ हेडसेट पर 20 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
Advertisement

दूसरी कैटेगरी की बात करें तो, अमेज़न का कहना है कि यूज़र को टीवी पर 40 प्रतिशत तक, लैपटॉप पर 20 प्रतिशत तक और हेडफोन व स्पीकर पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इसके अलावा स्टोरेज डिवाइस पर 50 प्रतिशत तक छूट और वीडियो गेम पर 60 प्रतिशत तक छूट व नेटवर्किंग डिवाइस पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। कंपनी, अमेज़न बेसिक्स प्रोडक्ट पर भी 60 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

शाओमी, लेनोवो, वनप्लस, ऐप्पल, सैमसंग, एलजी, एचपी, डेल, टाइटन और फास्ट्रैक जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट पर अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी ने खुलासा किया कि अमेज़न फायर टीवी स्टिक पर भी छूट दी जाएगी।
Advertisement

इसके अलावा, अमेज़न ऐप पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Golden Hours Deals का भी आयोजन करेगी। इसके साथ ही धनतेरस ऑफर और 499 रुपये के अंदर भी डील दी जाएंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर भी एक्सक्लूसिव डील की उम्मीद रख सकते हैं, हालांकि अभी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon india, Amazon india sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.