Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है।
Amazon Great Freedom Sale स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई है।
Photo Credit: Amazon
Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज आदि पर छूट मिल रही है। आज हम ₹50,000 के बजट में आने वाले लैपटॉप की बात कर रहे हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स साइट पर धांसू डील के साथ खरीदा जा सकता है। आइए ₹50,000 में आने वाले लैपटॉप पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop
Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹44,999 में लिस्टेड है। वहीं बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 43,249 हो जाएगी। इस लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD PCIe दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है। यह AMD Radeon 610M से लैस है।
Acer Aspire Lite
Acer Aspire Lite ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹45,990 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 43,490 हो जाएगी। Aspire Lite में Intel Core 3-100U प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप 8GB DDR4 RAM/512GB SSD से लैस है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है।
Dell 15 Laptop
Asus Vivobook Go 14 (2026)
Asus Vivobook Go 14 (2026) अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹44,990 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 42,990 हो जाएगी। Asus Vivobook Go 14 (2026) में AMD Ryzen 3 30 प्रोसेसर और AMD Radeon iGPU है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD है। इस लैपटॉप में 14 इंच की FHD डिस्प्ले है और यह विंडोज 11 पर काम करता है।
HP 15 (2026)
HP 15 (2026) अमेजन पर सेल के दौरान ₹47,970 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1439 तक कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,531 हो जाएगी। HP 15 (2026) में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 3 Quad Core 7335U से लैस है। इसमें 8GB DDR5 और 512GB SSD दी गई है। यह विंडोज 11 होम के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी