अपना नजदीकी COVID-19 वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढ रहे हैं? अब Alexa से पूछें!

Alexa, Amazon की वॉयस असिस्टेंट जो अपने Echo डिवाइसेज को पावर देती है, को अब भारतीय यूजर्स के लिए नवीनतम COVID-19 संबंधित सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 8 अगस्त 2021 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Alexa निकटतम COVID-19 जांच केंद्र का पता लगा सकती है।
  • यह वैक्सीनेशन सेंटर से यूजर की दूरी भी बता सकती है।
  • एलेक्सा 85 से अधिक देशों के लिए वैक्सीन के बारे में जानकारी दे सकती है।

इस साल अप्रैल में Amazon ने ये फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर यूएस में रोल आउट किया था।

Alexa, Amazon की वॉयस असिस्टेंट जो अपने Echo डिवाइसेज को पावर देती है, को अब भारतीय यूजर्स के लिए नवीनतम COVID-19 संबंधित सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। एलेक्सा अब यूजर्स को COVID-19 जांच और वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने में मदद करेगी, साथ ही अन्य डीटेल्स के साथ वैक्सीनेशन की उपलब्धता की जानकारी भी देगी। Amazon का कहना है कि जानकारी प्रामाणिक स्रोतों से प्राप्त की गई है, जिसमें CoWIN पोर्टल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट और साथ ही MapmyIndia शामिल हैं। यूजर्स  को एलेक्सा कमांड का उपयोग करके भारत में COVID-19 वेलफेयर के लिए दान करने का विकल्प भी प्रदान किया जाएगा। अमेरिका में अप्रैल में COVID-19 से जुड़े फीचर को रोल आउट किया गया था।

नई दिल्ली स्थित MapmyIndia की मदद से, Amazon का कहना है कि Alexa अब निकटतम COVID-19 जांच केंद्र का पता लगा सकती है और उससे यूजर की दूरी भी बता सकती है। यूजर्स "एलेक्सा मुझे COVID-19 परीक्षण कहां मिल सकता है?" (“Alexa where can I get a COVID-19 test?”) जैसे प्रश्न पूछकर आरंभ कर सकते हैं। अमेज़ॅन ने बताया कि Alexa अपने डिवाइस रजिस्ट्रेशन से यूजर के स्थान को पहचानती है और उनके पास वैक्सीनेशन सेंटर की एक सूची प्रदान करती है। यूजर इस जानकारी का उपयोग अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए CoWIN पोर्टल पर अपनी विजिट के समय कर सकते हैं।

वैक्सीन इन्फो एलेक्सा स्किल में पिन कोड और उम्र दर्ज करके, यूजर एलेक्सा को किसी के लिए भी टीकाकरण केंद्र खोजने के लिए काम पर लगा सकते हैं। यदि यूजर किसी भिन्न भौगोलिक स्थान पर अपने मित्रों या परिवार के लिए वैक्सीन उपलब्धता की जांच करना चाहते हैं तो यह सुविधा उपयोगी हो सकती है। यदि जाँच के समय टीके उपलब्ध नहीं हैं, तो बाद में इसकी उपलब्धता की जाँच के लिए एक रिमाइंडर भी सेट किया जा सकता है।

इसके अलावा, एलेक्सा को भारत में वैक्सीन की पूर्णता दरों पर अपडेट प्रदान करने के साथ-साथ COVID-19 टीकाकरण से संबंधित संदेहों को दूर करने के लिए भी कहा जा सकता है, जैसे कि वैक्सीन की सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, और प्रत्येक राज्य का COVID-19 हेल्पलाइन नंबर।
Advertisement

एलेक्सा उपयोगकर्ताओं को भारत में COVID-19 कल्याण के लिए दान करने का विकल्प भी देगी। अमेज़ॅन ने Akshaya Patra, Give India, और Goong जैसे भारतीय गैर सरकारी संगठनों के साथ भागीदारी की है। "एलेक्सा, अब दान करें" (“Alexa, donate now”) कहकर, यूजर को एक ऐप नोटिफिकेशन और एक एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें उनके पसंदीदा एनजीओ को दान करने के लिए लिंक होगा।
Advertisement

इस साल अप्रैल में Amazon ने ये फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर यूएस में रोल आउट किया था। अमेज़न का कहना है कि एलेक्सा ने पिछले साल COVID-19 से जुड़े लाखों सवालों के जवाब दिए। कंपनी का कहना है कि एलेक्सा 85 से अधिक देशों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता और योग्यता आवश्यकताओं के बारे में सवालों के जवाब दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alexa, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.